03 MAYFRIDAY2024 7:35:34 AM
Nari

रविवार को भूलकर भी न करें ये काम, वरना आ जाएगी घर में गरीबी

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 17 Jun, 2023 06:27 PM
रविवार को भूलकर भी न करें ये काम, वरना आ जाएगी घर में गरीबी

हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। मानयता है कि सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। व्यक्ति सूर्य की भांति चमकता रहता है। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। व्यक्ति पर सूर्य देव कृपा हो तो, व्यक्ति को जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। कुंडली में सूर्य मजबूत होने पर जीवन में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति होती है। वहीं सूर्य अगर अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को मान-सम्मान की हानि झेलनी पड़ती है। अगर आप भी सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो रविवार के दिन इन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों को भूल से भी रविवार के दिन नहीं करनी चाहिए।

रविवार के दिन न करें ये काम

1 रविवार के दिन पश्‍चिम और वायव्य दिशा में यात्रा नहीं करें क्योंकि इस दिन पश्‍चिम में दिशा शूल रहता है। अगर इस दिन किसी कारणवश इन दिशाओं में जाना जरुरी है तो रविवार को दलिया खाकर इस दिशा में जाएं
2 इस दिन सूर्य से संबंधित धातु जैसे तांबे आदि को बेचने से बचें। अगर आप कोई तांबे से जुड़ी कोई भी चीज बेच देते है तो आपकी कुंडली का सूर्य कमजोर हो जाएगा।
3 इस दिन काले रंग से संबंधित कपड़े पहनने से आपका हर काम असफल रहेगा। कोशिश करें कि रविवार को नीले, काले, कत्थई और ग्रे कलर के कपड़े पहनना शुभ होता है। 
4 इस दिन मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शनि से संबंधित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
5 इस दिन तेल मालिश करने से भी बचें। क्योंकि यह सूर्य का दिन होता है और तेल शनि का होता है।
6 इस दिन बाल कटाने से सूर्य कमजोर होता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 
7 रविवार के दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। देर से उठने सूर्य कमजोर होता है।
8 रविवार के दिन सहवास करना, मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

Related News