धूप, मिट्टी, बदलता मौसम त्वचा को कई सारी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इन सारी समस्याओं के कारण चेहरे पर पिंप्लस, दाग-धब्बे और झुर्रियां बहुत ही जल्दी आने लगती हैं। जिसके बाद महिलाएं कई सारी महंगे प्रोडक्ट्स चेहरे पर इस्तेमाल करने लगती हैं। आप नेचुरल चीजों की मदद से चेहरे पर टैन और बाकी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बेसन और दही फेसपैक
बेसन आपकी त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। त्वचा की टैन हटाने के लिए यह बहुत ही कारगार उपाय है। इसके अलावा आप दही और हल्दी भी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ करने में मदद करता है।
सामग्री
दही - 2 चम्मच
बेसन - 3 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?
. सबसे पहले किसी बाउल में हल्दी डालें।
. फिर इसमें थोड़ा सा बेसन मिलाएं।
. दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
. इसके बाद आप इसमें दही मिलाएं।
. तीनों चीजों से तैयार किया हुआ मिश्रम आप चेहरे पर लगाएं।
. 15 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
टमाटर का फेसपैक
आप टमाटर को भी चेहरे की टैन हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा की रंगत निखारने में मदद करते हैं। टमाटर में आप पपीता, आलू का रस, खीरा, तरबूज मिला सकते हैं। यह सारी चीजें एक्सफोलिएंटिंग गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें पाए जाने वाले नेचुरल एंजाइम ब्लीचिंग एजेंट के तौर पर काम करते हैं।
सामग्री
पपीता - 1 कप
तरबूज - 2 कप
आलू का रस - 3 चम्मच
टमाटर - 1 कप

कैसे करें इस्तेमाल?
. सबसे पहले आप पपीता, तरबूज, टमाटर काटकर इनका पेस्ट बना लें।
. फिर इन सारी चीजों को एक बर्तन में डाल लें।
. इसके बाद आलू का रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।
. तीनों चीजों से तैयार किया हुआ पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं।
. 10-15 मिनट के बद चेहरा सादे पानी से धो लें।
दाल, हल्दी और दूध से बना फेस पैक
आप दाल, हल्दी और दूध से बना फेसपैक भी चेहरे की टैन हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री
मसूर की दाल - 1 कप
दूध - 1 कप
हल्दी - 3 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?
. सबसे पहले आप मसूर की दाल को रात भर के लिए कच्चे दूध में भिगोकर रख दें।
. फिर इसको पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
. पेस्ट में हल्दी मिलाएं और त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगाएं।
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
नींबू का रस और शहद से बना फेस पैक
नींबू का रस एक तरह का प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है। आप इसका इस्तेमाल टैन दूर करने के लिए कर सकते हैं।
सामग्री
नींबू का रस - 4-5 चम्मच
शहद - 2 चम्मच
चीनी - 2 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?
. सबसे पहले आप एक बर्तन में नींबू का रस डालें।
. फिर इसमें शहद मिलाएं। इसके बाद आप इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाएं।
. तीनों चीजों को मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण से आप चेहरे पर स्क्रब करें।
. 20-25 मिनट के लिए इसे चेहरे पर रहने दें।
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।