16 APRTUESDAY2024 2:32:32 PM
Nari

सिर पर टोपी, नाक में नथनी, मस्तानी चाल… दुल्हन की तरह सज- धज कर रैंप पर उतरी दिव्यांका त्रिपाठी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Apr, 2022 01:13 PM
सिर पर टोपी, नाक में नथनी, मस्तानी चाल… दुल्हन की तरह सज- धज कर रैंप पर उतरी दिव्यांका त्रिपाठी

खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की जब भी बात होती है तो टीवी की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी का जिक्र जरूर होता है। दिव्यांका क्यूट अदाओं के साथ- साथ अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी चर्चाओ में बनी रहती है। हाल ही  बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के रैंप पर उतरी दिव्यांका का लुक देखने लायक था।

PunjabKesari

नामी फैशन डिजानर मुमताज खान के लिए शो-स्टॉपर बनी दिव्यांका का Traditional अवतार कमाल का था। ऑरेंज कलर के  शरारा सूट में उनकी मस्तानी चाल किसी को भी अपना दिवाना बना दे।

PunjabKesari
एक रानी की तरह सज धज कर रैंप पर उतरी एक्ट्रेस की तारीफें करते लोग थक नहीं रहे हैं। उन्होंने जिस तरह झुककर नजाकत से लोगों को सलाम किया वह काबिले तारीफ था।

PunjabKesari
दिव्यांका ने शरारा सूट में जरदोजी एंब्रॉइडरी की गई थी। बारीक गोल्डन धागों से इंट्रीकेट फ्लोरल कढ़ाई को उकेरा गया था। कुर्ते पर जो एंब्रॉइडरी की गई थी, उस पर रेशम के धागों से फूल और पत्तियों को उकेरा गया था।

PunjabKesari
शीयर दुपट्टा कैरी कर दिव्यांका ने अपने शरारा सेट को कंप्लीट किया। इसके बॉर्डर पर मैचिंग एम्ब्रॉइडरी की चौड़ी गोटा पट्टी को जोड़ा गया था। उनकी हर एक अदा कमाल की थी।

PunjabKesari
क्राउन की तरह सजी कैप, नाक में नथनी, गले में चोकर सेट उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। एंट्री से लेकर एग्जिट तक लोगों की निगाहें  दिव्यांका पर ही टिकी रही।

 

Related News