25 APRTHURSDAY2024 3:34:03 PM
Nari

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, सायरा बानो ने दुआओं के लिए फैंस का किया शुक्रिया

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 11 Jun, 2021 02:29 PM
दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, सायरा बानो ने दुआओं के लिए फैंस का किया शुक्रिया

बीते कुछ दिनों पहले हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बताया जा रहा था कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जिसे बाइलिटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन कहा जाता है। वहीं अब दिलीप कुमार की हालत में काफी सुधार है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनके फेफड़ों में भरा पानी निकाल दिया गया है। 

PunjabKesari

दिलीप कुमान के ट्विटर हैंडल से एक्टर के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी दी गई है। दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने एक्टर की हेल्थ अपडेट देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों का असिमित प्यार और स्नेह, हमेशा साहब के दिल को छू जाता है- Faisal Farooqui।'

 

 

वहीं दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो ने मीडिया से बात की और दुआओं के लिए फैंस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं। उनके फेफड़ों से तरल पदार्थ बाहर निकाल दिया गया है। अब वह घर जा रहे हैं। 

 

 

कुछ दिनों पहले अस्पताल से दिलीप कुमार की तस्वीर सामने आई थी। जिसमें एक्टर बेड पर बैठे दिखाई दे रहे थे तो वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो एक्टर का ख्याल रखती नजर आ रही थी। इतना ही नहीं सायरा बानो ने तो दिलीप कुमार के निधन की अफवाह उड़ाने वाले को जमकर लताड़ लगाई थी। 

Related News