16 APRTUESDAY2024 8:12:48 AM
Nari

23 दिसबंर नहीं, इन देशों में अलग दिन सेलिब्रेट होता है 'राष्ट्रीय किसान दिवस'

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Dec, 2020 04:45 PM
23 दिसबंर नहीं, इन देशों में अलग दिन सेलिब्रेट होता है 'राष्ट्रीय किसान दिवस'

किसानों का हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा योगदान है। अन्नदाता कहलाने वाले किसानों के कारण ही हमारे घरों में अनाज पहुंचता है। ऐसे में उनके योगदान के बदले उन्हें सम्मानित करने के लिए हर साल दुनियाभर में राष्ट्रीय किसान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत में इस दिन को देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर यानि 23 दिसंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। उन्होंने भारतीय किसान की स्थिति में सुधार करने पड़ कड़ी मेहनत की थी। मगर दुनियाभर के देशों में इसे अलग-अलग दिन पर सेलिब्रेट किया जाता है। तो चलिए जानते हैं दुनिया के अन्य देशों में राष्ट्रीय किसान दिवस किस दिन सेलिब्रेट किया जाता है...

अमेरिका 

बात संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की करें तो यहां पर इस दिन को अक्तूबर की 12 तारीख को सेलिब्रेट किया जाता है। वे इन खास दिन पर इतिहास में किए किसानों द्वारा योगदान को पूरे मान व सम्मान से श्रद्धांजलि देते हैं। 

PunjabKesari

नेपाल

नेपाल देश में राष्ट्रीय किसान दिवस ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से सेलिब्रेट किया जाता है। इस तरह ग्रेगोरियन यानि नेपाली कैलेंडर के मुताबिक ज्येष्ठ महीने मई-जून की 27 तारीख को यह दिन मनाया जाता है। 

घाना

यहां पर राष्ट्रीय किसान का दिन दिसंबर के पहले शुक्रवार को मनाने की प्रथा है। इन दिन के मौके पर खाद्य एवं कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों व मछुआरों को उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार से नवाजा जाता है। 

PunjabKesari

जाम्बिया

जाम्बिया में इस दिन को अगस्त के पहले सोमवार को मनाने का रिवाज है। यहां के लोग अगस्त के महीने में किसानों का यह खास दिन मनाते हैं।

आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें।

Related News