29 APRMONDAY2024 4:13:20 AM
Nari

क्या आप भी करते हैं योगासन? तो यहां जानिए कैसे होनी चाहिए पहले और बाद की डाइट

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Jun, 2023 05:38 PM
क्या आप भी करते हैं योगासन? तो यहां जानिए कैसे होनी चाहिए पहले और बाद की डाइट

स्वस्थ शरीर के लिए योगासन कितना जरुरी है यह तो हम सब जानते ही हैं। लोगों को योगासन के फायदे बताने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह शरीर को शक्ति देने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा योगासन शरीर को मानसिक स्वस्थ रुप से स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। कल पूरे भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप वजन कम करने के लिए योगासन करते हैं तो आपको बताते हैं कि योगा के दौरान आपको कैसी डाइट का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में...

योगा करने से पहले कब खाना चाहिए खाना? 

बहुत से लोग योग के दौरान कुछ भी खाना-पीना पसंद नहीं करते क्योंकि खाने के बाद कई आसनों को करने में मुश्किल होती है। विशेष रुप से वो योग जो आसन आपकी बॉडी को अलग-अलग पोजेज में करने होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि योगासन करने से पहले कम से कम 2-3 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए और इसे पचने के लिए भी कुछ समय देना चाहिए।  

PunjabKesari

योगा से पहले खानी चाहिए ये चीजें

अगर आप सुबह योगा करते हैं तो आप योगाभ्यास से कम से कम 45 मिनट पहले जामुन जैसे फल खा लें। अपने दिन की शुरुआत आप प्रोटीन युक्त फूड आइटम्स जैसे दही, सूखे मेवे, दलिया, फलों की स्मूदी, अंडे, घर का बना प्रोटीन बार और प्रोटीन शेक के साथ कर सकते हैं। इससे आपका शरीर सारा दिन एनर्जेटिक रहेगा।

योगा के बाद क्या खाएं?

योग करने के बाद 30 मिनट आपको पानी पीना चाहिए ताकि योग के दौरान शरीर में अगर इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से हासिल किया जके। इसके अलावा योग के बाद सुपर पौष्टिक आहार खाएं जैसे एक कटोरी ताजे मौसमी फल, सब्जियां, सलाद,उबले अंडे, एक लाइट सैंडविच, मेवे और सीड्स, दही, अनाज भी आप खा सकते हैं। 

PunjabKesari

शाम को करते हैं योग तो खाएं ये चीजें 

वहीं अगर आप शाम को योगाभ्यास करते हैं तो योग की शुरुआत से पहले एक घंटे हल्का नाश्ता कर सकते हैं ताकि आप योग करने से पहले एनर्जेटिक रह सकें। इसके अलावा आप डाइट में उबली हुई सब्जियां, सलाद, मेवे शामिल कर सकते हैं। 

योग से पहले और बाद में क्या न खाएं

योग करने से पहले और बाद में ऑयली, मसाले और फ्राइड चीजों का सेवन न करें। ऐसी फूड आइटम्स से दूरी बनाएं जिनमें फैट की मात्रा ज्यादा हो। ज्यादा फैट वाले फूड आपका पाचन स्लो कर सकते हैं फिर चाहे आप सुबह योग करते हैं या शाम को ऑयली मसाले वाले फूड्स से परहेज करें। इसके अलावा योग के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी, नारियल पानी, नींबू पानी पी सकते हैं। शरीर में पानी की कमी आपको योग करने में समस्या खड़ी कर सकती हैं। 

PunjabKesari


 

Related News