20 APRSATURDAY2024 12:05:39 PM
Nari

दिव्या को याद कर खूब रोईं देवोलिना, एक्ट्रेस के पति की पोल खोलते हुए शेयर की वीडियो

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 08 Dec, 2020 10:24 AM
दिव्या को याद कर खूब रोईं देवोलिना, एक्ट्रेस के पति की पोल खोलते हुए शेयर की वीडियो

हाल ही में टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई। दरअसल बीते दिन ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया। उनके दोस्त और उनके साथ काम करने वालों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी दोस्त दिव्या अब इस दुनिया में नहीं रही। हिना खान से लेकर देवोलिना तक सब शोक जता रहे हैं। दिव्या की मौत के बाद देवोलिना ने उनकी याद में एक पोस्ट भी शेयर की थी लेकिन वह अपनी दोस्त की मौत के बाद से पूरी तरह टूट चुकी हैं। दरअसल हाल ही में देवोलिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें दिव्या को याद कर उनका रो रो कर बुरा हाल है। इस वीडियो में देवोलिना ने दिव्या के पति पर भी कईं गंभीर आरोप लगाए हैं। 

PunjabKesari

फूट फूट कर रोईं देवोलिना 

शेयर की गई वीडियो में देवोलिना अपनी दोस्त दिव्या को याद कर फूट फूट कर रोती दिखाईं दे रही हैं। देवोलिना ने वीडियो में बताया कि दिव्या बहुत अच्छी इंसान थी। वह बहुत इमोशनल थी और उन्होंने आज तक कभी किसी के साथ बुरा नहीं किया हालांकि उन्हें रिलेशनशिप में धोखा मिला।  वीडियो को शेयर करते हुए देवोलिना पहले कहती हैं ,' यह वीडियो मैं अपनी दोस्त अपनी बहन दिव्या के लिए बना रही हूं। अभी तो बस उसने शुरूआत की थी। देवोलिना आगे कहती हैं कि मुझे लगता है कि भगवान  खुद उसका दुख देख नहीं पाए।'

लोगों ने उसका इस्तेमाल किया 

आगे देवोलिना कहती हैं कि उसने कभी किसी का बुरा नहीं किया लेकिन लोगों ने उसका इस्तेमाल किया। रिलेशनशिप की बात करते हुए देवोलिना ने बताया मैं यह वीडियो उस इंसान के लिए बना रही हूं जिसकी वजह से दिव्या ने इतना दुख सहा। दिव्या के पति गगन गबरू की पोल खोलते हुए देवोलिना ने कहा कि तूने उस दिन क्या पोस्ट किया था कि दिव्या की मां और भाई इस रिश्ते के खिलाफ थे और वह तेरे नाम पर पब्लिसिटी ले रहें हैं। तेरी औकात क्या है। 

दिव्या के पति पर लगाए आरोप 

वीडियो में आगे देवोलिना ने दिव्या के पति गगन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने दिव्या के साथ मारपीट की और मानसिक तनाव दिया। देवोलिना ने आगे यह भी बताया कि गगन को 6 महीनों की सजा भी हुई थी हालांकि अभी वह बेल पर बाहर आया है। आगे गगन पर आरोप लगाते हुए देवोलिना ने कहा कि करवाचौथ वाले दिन भी इसने दिव्या के साथ मारपीट की थी और उसके सारे गहने भी चुरा के ले गया था। 

तेरा काला चिट्ठा खोल कर रहूंगी 

PunjabKesari

देवोलिना आगे कहती हैं कि गगन गबरू तेरी जिंदगी अब जेल में ही सड़ेगा। तू देख तू और तेरी मां जेल में ही सड़ेंगे। 

देवोलिना की यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। आप का इस पर क्या है कहना हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें। 

Related News