23 SEPMONDAY2024 4:52:25 PM
Nari

दीपिका पादुकोण ने वीडियो के जरिए अपनी Maternity Journey की दिखाई एक झलक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Sep, 2024 02:16 PM
दीपिका पादुकोण ने वीडियो के जरिए अपनी Maternity Journey की दिखाई एक झलक

नारी डेस्क: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक नई मां के रूप में अपने जीवन की झलकियां सांझा करना शुरू कर दिया है।उन्होंने 8 सितंबर को पति रणवीर सिंह के साथ एक नन्ही परी का स्वागत किया है। अपनी बेटी के जन्म के ऐलान के बाद एक्ट्रेस ने अपनी Maternity Journey की एक हल्की-फुल्की झलक पेश की है।

PunjabKesari

दीपिका ने सोमवार को एक इंस्टाग्राम रील शेयर की जिसमें नए माता-पिता की चुनौतियों को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में एक महिला को सुबह की अस्त-व्यस्त दिनचर्या से निपटते हुए दिखाया गया है, जो मजाकिया अंदाज में यह दर्शाती है कि अगर "पेरेंट्स नवजात शिशुओं की तरह खाएं"। इसकी शुरुआत सोफे पर जागने, रसोई की ओर जाने और खाने की मेज पर खाने के लिए संघर्ष करने से होती है, आखिरकार अपने पहले निवाले के तुरंत बाद बेहोश हो जाती है। 

PunjabKesari
दीपिका ने पोस्ट के साथ एक GIF भी पोस्ट किया है जिसमें पर्दे के पीछे से झांकता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो उनके जीवन के नए चरण का प्रतीक है।डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उन्होंने रणवीर सिंह के साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई, जब वह अपनी बेटी को घर ले जा रही थी। 

PunjabKesari
हालांकि इस कपल ने अपना बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया है लेकिन दीपिका के अपडेट किए गए इंस्टाग्राम बायो में अब उनकी नई जिम्मेदारियां दिखाई देती हैं: "खिलाना। डकार दिलाना। सोना। दोहराना।" बता दें कि  दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 ई.' में देखा गया था। वह और रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की  फिल्म 'सिंघम अगेन' में फिर से स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं, जो दिवाली के त्यौहार पर रिलीज होने वाली है।

Related News