18 SEPWEDNESDAY2024 6:36:50 PM
Nari

Kareena-Alia की तरह नैनी नहीं रखेंगी, अनुष्का-ऐश्वर्या जैसी मम्मी बनेगी Deepika!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 14 Sep, 2024 09:39 PM
Kareena-Alia की तरह नैनी नहीं रखेंगी, अनुष्का-ऐश्वर्या जैसी मम्मी बनेगी Deepika!

नारी डेस्कः दीपिका पादुकोण इस समय अपनी बेबी के लिए सुर्खियों में है। हाल ही में बेबी गर्ल की मां बनी दीपिका ने कुछ ही दिनों बाद एक अहम फैसला ले लिया है। नो फोटो पॉलिसी। खबरें ऐसी आ रही हैं कि अनुष्का और ऐश्वर्या की तरह दीपिका अपने बच्चे को मीडिया की नजरों से दूर रखेंगे और अनुष्का-ऐश्वर्या जैसे पेरेंटिग स्टाइल अपना सकती हैं यानि पीक पर पहुंचे करियर पर फुल स्टॉप लगाकर बच्चे की परवरिश खुद करेगी। 

अनुष्का और ऐश्वर्या जैसा पेरेंटिंग स्टाइल अपनाएंगी दीपिका पादुकोण!

बहुत सी एक्ट्रेस जैसे करीना कपूर खान की ही बात कर लें बिजी शैड्यूल के चलते करीना अपने बच्चों की परवरिश के लिए नैनी की मदद लेती हैं, वहीं आलिया भी बिजी शैड्यूल के चलते राहा को संभालने के लिए नैनी की हैल्प लेती हैं लेकिन अनुष्का ने ऐसा नहीं किया और बच्चों को खुद पालने के लिए अपने करियर पर ब्रेक लगा लिया। कुछ ऐसा ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी किया। आराध्या की परवरिश के लिए ऐश्वर्या ने किसी तरह का समझौता नहीं किया। ऐश्वर्या हर जगह अपनी बेटी को अपने साथ ही रखती हैं। उसके खाने से लेकर पढ़ने तक की जिम्मेदारी वह खुद ही संभालती हैं। 
PunjabKesari

वहीं ऐसी ही उम्मीद की जा रही हैं कि दीपिका पादुकोण भी बेटी की परवरिश के लिए किसी नैनी की मदद न लें। अगर बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका अपनी बेटी के पालन-पोषण के लिए अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन की राह पर चल सकती हैं। वे नैनी की बजाए खुद बेबी को पाले-पोसेंगी। इसी के साथ वह अपने बेबी को मीडिया की नजरों से दूर रखने के लिए  'नो-फोटो पॉलिसी' को अपना सकते है। बच्चे को मीडिया की नजरों से दूर रखेंगे और सही समय आने पर दुनिया को उनकी झलक दिखाएंगे। अब वो ऐसा करेंगे या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। 
PunjabKesari

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने बच्चों के लिए लगाया करियर पर फुल स्टॉप

बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी मांएं हैं जिन्होंने बच्चों की खातिर अपने करियर से समझौता किया और बच्चों को नैनी के सहारे छोड़ने की बजाए खुद पाला। चलिए इसकी कुछ उदाहरणें आपको दिखाते हैं। बिपाशा बसु क्यूट बेटी देवी के साथ अपना पूरा टाइम स्पैंड कर रही हैं। बिपाशा अपने बच्ची को अपना सारा वक्त दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 काजोल ने अपने बच्चों के पालन पोषण के लिए करियर से लंबा ब्रेक किया। घर पर हाउस वाइफ की तरह रहकर बच्चों की परवरिश पर फोक्स किया और जब उन्हें लगा कि अब वो बड़े हो गए हैं तो वापिसी की। जेनेलिया देशमुख भी दो बच्चों की मां हैं और बच्चों के संस्कार देखकर ही पता चलता है कि जेनेलिया अपने बच्चों को कितने अच्छे से परवरिश दे रही हैं। शिल्पा शैट्टी कुंद्रा भी बच्चों को हमेशा अपने साथ लिए दिखती हैं। शिल्पा के बच्चे भी कभी नैनी के साथ नजर नहीं आए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

टीवी एक्ट्रेस में माही विज, अपनी बेटी तारा की परवरिश खुद कर रही हैं। नीतू कपूर ने भी रणबीर और रिद्धिमा की परवरिश के लिए फिल्मों से अलविदा कह दिया। प्रियंका चोपड़ा भी भले ही बिजी हो लेकिन बेटी माल्ती के साथ अपना खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करती हैं। वैसे आपकी राय में क्या मां को बच्चे की खातिर अपने करियर से ब्रेक लेना चाहिए और नैनी की बजाए खुद पालन-पोषण की तरफ ध्यान देना चाहिए। हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

Related News