24 APRWEDNESDAY2024 11:15:35 PM
Nari

दीपिका पादुकोण के को-स्टार पर लगा रेप का आरोप, नशे में झांसा देकर यंग लड़कियों से बनाता था संबंध

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 02 Aug, 2021 03:57 PM
दीपिका पादुकोण के को-स्टार पर लगा रेप का आरोप, नशे में झांसा देकर यंग लड़कियों से बनाता था संबंध

बाॅलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शामिल दीपिका पादुकोण के एक को-स्टार को  गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, दीपिका के साथ फिल्म xXx में नजर आ चुके एक्टर क्रिस वू पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। जिसके बाद उन्होंने चीन में गिरफ्तार कर लिया गया है। चीन की पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्षीय कैनेडियन एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसका सरनेम 'वू' है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, इस अभिनेता पर रेप करने का शक है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये चीनी मूल के पॉप सिंगर और एक्टर क्रीस वू हैं। इस मामले में फिलहाल जांच की जा रही है।

यंग लड़कियों को फंसा कर उनके साथ रेप को अंजाम देता था
क्रिस वू को लेकर एक रिपोर्ट में बताया गया है चीन के Chaoyang जिले की पुलिस ने शनिवार को बताया कि वू पर लगे आरोपों में कहा गया है कि वो यंग लड़कियों को फंसा कर उनके साथ रेप को अंजाम देता था। 

PunjabKesari

18 साल की स्टूडेंट ने लगाया था आरोप 
बीते महीने ने 18 साल की चीनी स्टूडेंट ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कुछ लड़कियों से मिलवाया था, उनमें से कुछ तो 18 साल से भी कम की थीं। इन लड़कियों के साथ उन्होंने संबंध बनाए थे।

PunjabKesari

इस स्टूडेंट के अनुसार,  वू ने उनके साथ शराब के नशे में झांसा देकर संबंध बनाए और तब वो सिर्फ 17 साल की थीं। बीते महीने पुलिस के स्टेटमेंट में ये भी बताया गया कि वू की टीम ने इस स्टूडेंट को एक म्यूजिक वीडियो में कास्ट करने की बात कहकर मुझे एक्टर के घर पर इनवाइट किया था। 

बतां दें कि न सब के बीच वू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था लेकिन गिरफ्तारी के बाद उनकी जांच चल रही है। 
 

Related News