17 JANFRIDAY2025 12:39:19 PM
Nari

'ये तो गोल-गप्पा हो गई' Deepika Padukone की मम्मी वाली लुक्स देखकर Users हैरान, Happy Face ने किया इंप्रेस

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 07 Dec, 2024 03:06 PM
'ये तो गोल-गप्पा हो गई' Deepika Padukone की मम्मी वाली लुक्स देखकर Users हैरान,  Happy Face ने किया इंप्रेस

नारी डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को डिलीवरी के बाद देखने के लिए लोग तरस गए थे लेकिन दीपिका पादुकोण ऐसे सबको सरप्राइज देंगी, ये किसी ने नही सोचा था। जी हां, बेबी दुआ के बर्थ के बाद पहली अपीयरेंस दीपिका पादुकोण ने बैंगलोर में हो रहे बॉलीवुड और पॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के कॉन्सर्ट में दी। वह दिलजीत के साथ स्टेज शेयर करती नजर आई। दीपिका का हैप्पी मूड और एनर्जी देखकर उनके चाहने वाले भी काफी एक्साइटिड दिखे। दिलजीत के गानों पर झूमती दीपिका पादुकोण को देखकर उनके फैंस काफ़ी खुश दिखे। सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। इन वीडियो पर यूजर्स के दिल खोलकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। कोई दीपिका की स्माइल देखकर खुश हो गया तो किसी को दीपिका की नई लुक्स देखकर थोड़ी हैरानी हुई। 
PunjabKesari

बेबी दुआ के बाद चब्बी-चब्बी हुई दीपिका पादुकोण | Deepika Padukone at Diljit Dosanjh Concert

बेबी दुआ के जन्म के बाद पहली बार पब्लिक में स्पॉट हुई मम्मी दीपिका, हेल्दी और चब्बी-चब्बी लग रही थी। व्हाइट टॉप और लूज डेनिम पहने दीपिका ने बहुत अच्छे से खुद को स्टाइल किया था। दीपिका के स्टाइल का तो पूरा बॉलीवुड दीवाना है हालांकि कुछ लोगों ने दीपिका के बड़े वजन पर भी कमेंट्स किए। चलिए आपको यूजर्स के रिएक्शन ही बताते हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ज्यादातर लोग दीपिका की लुक्स देखकर इंप्रेस हुए। 
PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- दीपिका मोटी लग रही है।

एक ने लिखा- ये तो गोलगप्पा लग रही है।
PunjabKesari

एक ने लिखा- ये अमीर लोगों के मजे हैं, बच्चे पकड़ा कर कॉन्सर्ट में चले जाते हैं।
PunjabKesari

एक ने लिखा-कितनी मोटी लग रही है।

एक ने कहा-ओवर एक्टिंग की दुकान।
PunjabKesari

खैर, डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना तो स्वाभाविक ही है, जिसे एक्ट्रेस कुछ समय बाद आराम से कम कर सकती हैं जो भी है दीपिका को देखकर फैंस खुश बहुत हुए लेकिन कुछ का कहना था कि वह पति और बेटी को छोड़कर अकेले ही कॉन्सर्ट अटैंड करने पहुंच गई हालांकि ये कॉन्सर्ट दीपिका के लिए खास था क्योंकि यह कॉन्सर्ट उनके होमटाउन बैंगलोर में हो रहा था। दीपिका बैंगलोर में ही जमी-पली हैं। वैसे आपको दीपिका पादुकोण की चब्बी लुक कैसे लगी हमें बताना ना भूलें। 

Related News