27 APRSATURDAY2024 8:13:21 AM
Nari

दीपिका पादुकोण ने दिया Trollers को करारा जवाब, Reel शेयर कर किया फैंस का मुंह बंद

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Oct, 2023 03:56 PM
दीपिका पादुकोण ने दिया Trollers को करारा जवाब, Reel शेयर कर किया फैंस का मुंह बंद

बॉलीवुड का क्यूट कहलाया जाने वाला कपल दीपिका-रणवीर इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में दोनों करण जौहर के मॉस्ट कंट्रोवर्शियल शो कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में नजर आए हैं। शो में बतौर कपल गेस्ट अपीयरेंस देकर दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई सारे राज खोले हैं। वहीं इसी दौरान दीपिका ने एक ऐसी बात कह दी जिसके कारण लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था। वहीं अब अपनी ट्रोलिंग का जवाब देते हुए दीपिका ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दीपिका ने शेयर किया वीडियो 

हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह फेस्टिव आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस मजाकिया अंदाज में एक इंग्लिश लाइन को बोलती हुई दिख रही हैं। इतना सुंदर, इतना सुंदर, बिल्कुल वाओ की तरह लग रही है, बस एक वाह की तरह दिख रही है। इस लाइन को वह इंग्लिश में बोलते हुए रील बनाती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने एक ट्रैंड को फॉलो करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन दिया कि - 'बिल्कुल वाओ की तरह दिख रही हूं।' ऐसे में उनका यह वीडियो इस बात का सबुत है कि ट्रोलिंग का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा। 

रणवीर ने किया कमेंट 

दीपिका की इस वीडियो पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। पति रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'हाहाहाहाहाहाहहाहाहाह !!! डेड साथ में हंसी वाली इमोजी शेयर की।' 

PunjabKesari

करण जौहर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'मैं इससे ऑब्सेस्ड हूं।' 

PunjabKesari

करण ने एक अन्य कमेंट में लिखा कि - 'आई लव लव लव दिस।'

PunjabKesari

क्यों ट्रोल हुई दीपिका? 

दरअसल कॉफी विद करण सीजन 8 में दीपिका और रणवीर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। वहीं इस दौरान दीपिका ने बताया कि रणवीर के साथ रिलेशन के शुरुआती दिनों में वह दूसरे लड़कों को भी डेट कर रही थी लेकिन माइंड में वह रणवीर सिंह के साथ कमिटेड थी। इसी स्टेटमेंट के चलते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था। हालांकि अब उन्होंने यह वीडियो शेयर करके फैंस को ट्रोलिंग का जवाब दे दिया है। 

Related News