25 APRTHURSDAY2024 11:09:09 AM
Nari

जन्माष्टमी पर इन Creative तरीकों से सजाएं अपना आशियाना, बरसेगी कान्हा जी की कृपा

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Aug, 2022 04:29 PM
जन्माष्टमी पर इन Creative तरीकों से सजाएं अपना आशियाना, बरसेगी कान्हा जी की कृपा

कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है। इस बार जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी। हर साल भारतीय लोग इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए सुंदर तरीकों से घर की साज-सजावट करते हैं। पूजा पाठ के कारण कई बार श्रद्धालुओं के पास इतना समय भी नहीं होता। लेकिन अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने घर को यूनिक तरीके से डेकोरेट करना चाहते हैं तो यह आइडियाज आपके काम आएंगे। चलिए बताते हैं आपको कुछ क्रिएटिव तरीके...

PunjabKesari

मंदिर सजाएं 

वैसे तो मंदिर रोज ही सजा होता है। लेकिन कृष्णभक्त इस दिन पर खासकर मंदिर को सजाते हैं। आप गुब्बारे, रिबन, फूलों की मालाओं के साथ मंदिर को सजा सकते हैं। 

PunjabKesari

मोर पंख से सजाएं घर 

मोर पंख श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय होता है। आप घर सजाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। गुब्बारे, रिबन, आर्टिफिशयल फ्लावर, फेयरी लाइट्स, झालर जैसी चीजों से अपना घर सजा सकते हैं। 

PunjabKesari

सजाएं श्रीकृष्ण का झूला 

जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भक्त लड्डू गोपाल का झूला भी सजाते हैं। इस बार आप बाजार की जगह घर पर ही झूला सजा सकते हैं। 

कैसे सजाएं?

सामग्री 

टोकरी 
कपड़ा 
लेस 
फेविकोल 
प्लास्टिक रेपर 
गत्ते का कागज
टेप 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by S U M M A T I (@cozyyylilcorner)

 

बनाने की विधि 

. सबसे पहले आप टोकरी पर प्लास्टिक का पेपर बिछा दें। 
. फिर इसके ऊपर गत्ते का कागज रखें। गत्ते के कागज को टेप के साथ चिपका दें। 
. इसके बाद सारी चीजों को कपड़े से अच्छी तरह से फेविकोल से ढक दें। 
. एक कपड़े को आप फूलों के रुप में बनाकर कपड़े पर चिपका दें। 
. इसके बाद लेस को टोकरी के चारों और लगाएं। 
. टोकरी के ऊपरी बाग को कवर करने के लिए कोई पुरानी चुनरी लें। 
. चुनरी को आप ऊपर से अच्छे से कवर कर दें। 
. एक कपड़े को लेकर उसे सिलकर छोटे-छोटे फूल बनाएं। 
. आपका झूला बनकर तैयार है। छोटे-छोटे फूलों से डेकोरेट कर लें। 

राधा-कृष्ण की तस्वीरों से सजाएं घर 

आप घर के अलग-अलग कोणों में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाकर भी घर सजा सकते हैं। ड्राइंग रुम, बेडरुम जैसी जगहों पर आप राधा-कृष्ण की खूबसूरत तस्वीरों से घर को शोभा पर चार-चांद लगा सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News