03 MAYFRIDAY2024 6:11:41 PM
Nari

सावन में ऐसे सजाएं अपना आशियाना, नहीं हटेगी देखने वालों की नजर

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Jul, 2022 04:37 PM
सावन में ऐसे सजाएं अपना आशियाना, नहीं हटेगी देखने वालों की नजर

भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन आने ही वाला है। इस महीने में भक्त महाकाल को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। कई लोग अपने घर को सजाकर भी भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। सजा हुआ घर देखने में भी सुंदर होता है और हर कोई इससे बहुत ही जल्दी आकर्षित भी हो जाता है। आप सावन महीने में घर को और अच्छे से सजाकर एकदम नए जैसा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपने घर को एक नया लुक दे सकते हैं...

हैंगिंग प्लांट्स 

पेड़-पौधे घर की सुंदरता को चार-चांद लगा देते हैं। घर का माहौल भी शांत रखने में मदद करते हैं। इस सावन आप अपने घर को हरा-भरा कर सकते हैं। आप हैंगिंग प्लांट्स घर में लगा सकती हैं। आप असली या फिर आर्टिफिशयल प्लांट्स के साथ अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं। इससे आपको घर सुंदर भी लगेगा और घर को एक नई लुक भी मिल जाएगी। 

PunjabKesari

फर्नीचर करें री-अरेंज 

घर छोटा हो या बड़ा सभी को अपना घर बहुत ही अच्छा लगता है। अगर आप चाहें तो अपने छोटे सो आशियाने को अच्छे से डेकोरेट करके महल की तरह सजा सकते हैं। वैसे तो कई लोग दीवाली पर फर्नीचर को रिअरेंज करते ही हैं, लेकिन आप इस सावन फर्नीचर को सेट करके घर को एक नया लुक दे सकते हैं। 

PunjabKesari

पेंटिंग के साथ 

आप घर में नई-नई और सुंदर पेंटिंगस के साथ भी घर को एक नया लुक दे सकते हैं। वॉल पेंटिंग के साथ आपके घर की सुंदरता में चार-चांद लग जाएंगे। आप नॉर्मल या फिर मॉर्डन पेंटिंग अपने घर में लगा सकते हैं। किसी भी डेकोरेटिव पेटिंग्स के साथ आप दीवारों को एक नया लुक दे सकते हैं। 

PunjabKesari

व्हाइटवॉश करके 

आप व्हाइटवॉश के साथ भी घर को एक नया लुक दे सकते हैं। आप घर में पहले इस्तेमाल किए हुए रंगों के अलावा नए रंगों का प्रयोग करके घर को और भी सुंदर बना सकते हैं। प्रिंटेड रोलर वॉल पेंटिंग के और वॉल डेकोरेशन के अलग-अल स्टिकर के साथ भी आप दीवारों को एक नया लुक दे सकते हैं। 

PunjabKesari

बेकार पड़ी चीजों को करें रियूज 

घर में पड़ी बेकरा चीजों को अक्सर महिलाएं फेंक देती हैं। आप उन्हीं चीजों के साथ घर को एक नया लुक दे सकती हैं। आप इंटरनेट से आइडियाज लेकर पुरानी खराब पड़ी चीजों का दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप नारियल के बाहरी हिस्से को फेंकने की जगह उसमें मिट्टी डालकर पौधे लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

कांच की बोतल में गुलदस्ता 

आप कांच की बेकार पड़ी बोतल में गुलदस्ता लगा सकते हैं। आप इस गुलदस्ते को लॉबी या फिर कमरे में रख सकते हैं।

PunjabKesari

Related News