20 JULSUNDAY2025 5:45:46 AM
Nari

सजावट भी और शुभता भी: इन तरीकों से सजाएं तुलसी, घर का पूरा वातावरण हो जाएगा शुद्ध

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Jun, 2025 01:49 PM
सजावट भी और शुभता भी: इन तरीकों से सजाएं तुलसी, घर का पूरा वातावरण हो जाएगा शुद्ध

नारी डेस्क:  तुलसी का पौधा घर में शुद्ध वातावरण, सकारात्मक ऊर्जा और सौंदर्य तीनों लाता है। इसे सजाने का मतलब सिर्फ सुंदरता नहीं, बल्कि श्रद्धा और शुभता से घर को भरना है। वास्तु शास्त्र और आयुर्वेद दोनों में तुलसी को विशेष स्थान दिया गया है। आइए जानें तुलसी के पौधे को सजाने के सुंदर और शुभ तरीके।

PunjabKesari
तुलसी वृंदावन बनाएं (Traditional Stand/वृंदावन)

मिट्टी, पत्थर या संगमरमर से बना पारंपरिक वृंदावन घर के आंगन या बालकनी में रखें। इसके चारों कोनों पर छोटे दीपक या कांच की लाइट लगाकर इसे और सुंदर बना सकते हैं। वृंदावन के आस-पास रंगोली, सफेद रंग से अल्पना या कोलम बनाना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari
 तुलसी के पास छोटे पौधे और फूल सजाएं

तुलसी के चारों ओर अपराजिता, मनी प्लांट, एलोवेरा या चमेली जैसे छोटे पौधे लगाएं। इससे तुलसी का स्थान और भी हराभरा और शांतिपूर्ण लगेगा।

PunjabKesari

दीपक और घंटी लगाएं

तुलसी के पास रोज सुबह और शाम दीपक जलाएं। एक छोटी पीतल या कांसे की घंटी भी टांग सकते हैं जिसे पूजा करते समय बजाया जाए।

PunjabKesari

गमले को सजाएं

अगर तुलसी को गमले में लगा रहे हैं, तो उस गमले को रंगीन पेंटिंग, वॉरली आर्ट या मंत्रों से सजाएं। इसमें "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" या "हरि ॐ" जैसे मंत्र लिखे जा सकते हैं।

PunjabKesari
तुलसी की माला 

तुलसी के पौधे के चारों ओर लकड़ी की माला, रिबन या फूलों की माला लगाकर सजाएं। त्योहारों पर बंदनवार या तोरण से तुलसी का स्थान सजाएं।

PunjabKesari
हैंगिंग तुलसी प्लांटर 

यदि घर में जगह कम है, तो तुलसी को हैंगिंग पॉट्स में बालकनी या रसोई की खिड़की में रखें।

 

इन बातों का रखें ख्याल

-तुलसी को सूखने न दें, रोज़ पानी दें।

-उसके पास कभी जूते-चप्पल न रखें।

-तुलसी के पत्ते बिना हाथ धोए और बिना मंत्र बोले न तोड़ें।
 

Related News