24 APRWEDNESDAY2024 9:25:15 AM
Nari

बांस से सजाएं घर, बनी रहेगी सुख-शांति

  • Edited By Shiwani Singh,
  • Updated: 30 Dec, 2021 05:47 PM
बांस से सजाएं घर, बनी रहेगी सुख-शांति

फेंगशुई और वास्तु में बांस को शुभ माना गया है। बांस से घर की डैकोरेशन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। बांस को आप कई तरह से अपने घर के डैकोरेशन में शामिल कर सकती हैं। यहां कुछ सुझाव बताए गए हैं—

बांस का पौधा

PunjabKesari

इंडोर प्लांट से घर की सजावट करना चाहती हैं तो बांस का पौधा यानी बैंबू लगा सकती हैं। इसे आप लिविंग रूम या सोने वाले कमरे में मेज पर सजावट के लिए रख सकती हैं। बांस का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। 

बांस का फर्श

PunjabKesari

घर के फ्लोर को नया रूप देने का मन है तो आप बांस से इसकी सजावट कर सकती हैं। आज कल लोग घर में बांस का फर्श लगवा रहे हैं। यह दिखने में भी अच्छा लगता है साथ ही मौसम के मुताबिक ठंडा और गर्म रहता है। यह सस्ता और टिकाऊ भी है। 

बांस का फर्नीचर 

PunjabKesari

अपने घर को बांस से बने फर्नीचर जैसे कुर्सी- टेबल, अलमारी या सोफे से भी डैकोरेट कर सकती हैं। इससे आपका घर ट्रैडिशनल के साथ स्टाइलिश भी दिखेगा। 

लगाएं बांस के पर्दे

 

PunjabKesariआप चाहें तो घर की बालकनी या खिड़की पर पर्दे की जगह बांस के परदे लगा सकती हैं। यह देखने में काफी खुबसूरत लगते हैं और  कमरें में धूप को आने से रोकते हैं। 

आईना और लैंप

PunjabKesari

बांस के बने विभिन्न डिजाइन के आईने के फ्रेम और लैंप भी मार्कीट में मौजूद हैं। इनका भी आप घर की सजावट में इस्तेमाल कर सकती हैं। बांस के बने डिजाइनर आईना फ्रेस दीवार पर लगा सकती हैं। वहीं, बांस के लैंप से आप लिविंग, स्टडी और सोने के कमरे की डैकोरेशन कर सकती हैं।

Related News