27 APRSATURDAY2024 4:12:10 PM
Nari

दोनों बेटियों संग रैंप पर उतरी देबिना बनर्जी, नुसरत भरुचा के Wakhre Swag ने बिखेरा जलवा

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Oct, 2023 10:53 AM
दोनों बेटियों संग रैंप पर उतरी देबिना बनर्जी, नुसरत भरुचा के Wakhre Swag ने बिखेरा जलवा

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के तीसरे दिन भी कई हसीनाओं ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया है। तीसरे दिन की खास बात यह थी कि इस दिन सिर्फ बी-टाउन हसीनाएं ही नहीं बल्कि एक्टर भी रैंप पर उतरे। फेमस टीवी एक्टर धीरज धूपर और गुरमीत चौधरी ने भी रैंप पर वॉक की। तो चलिए डालते हैं सभी की लुक पर एक नजर...

देबिना बेनर्जी 

एक्ट्रेस देबिना बेनर्जी ने अपनी दोनों बेटियों संग रैंप पर वॉक की। एक्ट्रेस ने बरुनी कलेक्शन के लिए रैंप पर अपना जलवा दिखाया। लुक की बात करें तो देबिना ने साइड कट येलो और रेड कलर का गाउन पहना। इस गाउन की ड्रामेटिक स्लीव्स थी और गला भी काफी डीप था। बालों में चोटी बनाए, लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं उनकी बेटियों ने भी रेड ऑरेंज कलर की फ्रॉक पहन अपनी मॉम के साथ ट्विनिंग की। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

नुसरत भरुचा 

एक्ट्रेस नुसरता भरुचा व्हाइट कलर के शिमरी गाउन में सुंदर दिखी। एक्ट्रेस ने डिजाइनर सोनाली जैन की कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। व्हाइट शिमरी गाउन में लगे छोटे-छोटे टैस्सल उनकी खूबसूरती को ओर भी बढ़ा रहे थे। इसके साथ उन्होंने सिर पर नेट का दुपट्टा कैरी किया। बालों में यूनिक हेयरस्टाइल, लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

महिमा मकवाना  

एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने Chheda Jewellers के लिए रैंप पर वॉक किया। लाल सुर्ख लहंगे में वह काफी प्यारी लगी। उनके लहंगे पर किया कलरफुल बॉर्डर लुक पर चार-चांद लगा रहा था। वहीं ब्लाउज पर की गई फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी भी काफी प्यारी थी। लहंगे के साथ उन्होंने दुपट्टा सिर पर लिया था। गले में हैवी सिल्वर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, बालों में हल्के कर्ल डाल एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

विद्या मालवाड़े 

एक्ट्रेस विद्या मालवड़े ने गोल्डन कलर का टू पीस पहन रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस ने कॉफ्तनाइज की कलेक्शन के लिए रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। विद्या की ड्रेस में कमर पर लगी वेल ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए। बालों को खुला छोड़ गले में सिंपल नेकपीस पहनकर एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थी। 

PunjabKesari

धीरज धूपर 

टीवी एक्टर धीरज धूपर भी तीसरे दिन रैंप पर अपना जलवा बिखेरते नजर आए। एक्टर ने धानेश और समीर की कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो एक्टर ने शिमरी ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहना। ऑवरऑलु लुक में एक्टर काफी हैंडसम दिखे।

PunjabKesari

गुरमीत चौधरी 

देबिना के अलावा उनके पति गुरमीत चौधरी भी रैंप पर उतरे। एक्टर मेघा श्रेय की कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो एक्टर ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू पेंट कैरी की। आंखों पर चश्मा लगाए गुरमीत काफी हैंडसम लग रहे थे।   

PunjabKesari

Related News