20 APRSATURDAY2024 1:57:05 PM
Nari

डायबिटीज मरीज लें खजूर बर्फी खाने का मजा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Jan, 2021 09:56 AM
डायबिटीज मरीज लें खजूर बर्फी खाने का मजा

खजूर सर्दियों में खाई जाने वाली स्वीट डिश में से एक है। नेचुरल शुगर होने के कारण इसे डायबिटीज के मरीज भी बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इससे बर्फी तैयार कर खा सकते हैं। बनाने में आसान होने के साथ ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी... 

खजूर बर्फी बनाने की सामग्री:

खजूर- 400 ग्राम (पीसी हुई)
घी- 75 ग्राम
बादाम- 50 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
खसखस- 20 ग्राम 
सूखे अंगूर- 50 ग्राम
काजू- 50 ग्राम 
नारियल- 25 ग्राम (कद्दूकस किया)
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

PunjabKesari

खजूर बर्फी बनाने की वि​धि:

1. सबसे पहले पैन में धीमी आंच पर खसखस भूनकर अलग रखें।

2.उसी पैन में सूखे अंगूर, काजू फ्राई करके उसमें नारियल और इलायची पाउडर मिलाएं।

3. इसमें खजूर मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।

4. मिश्रण को प्लेट में फैलाकर ऊपर से खसखस छिड़के।

5. अब इसे अपनी मनपसंद शेप में काट कर ठंडा होने दें।

6. तैयार बर्फी को एयर टाइट कंटेनर में रखें और सर्व करें।

7. लीजिए आपकी खजूर बर्फी बनकर तैयार है।

अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें। 
 

Related News