05 DECFRIDAY2025 4:41:52 PM
Nari

एक और मां बनी सौतन, बेटी का रिश्ता तुड़वाकर दामाद के साथ भाग गई सास

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Apr, 2025 12:59 PM
एक और मां बनी सौतन, बेटी का रिश्ता तुड़वाकर दामाद के साथ भाग गई सास

नारी डेस्क: जिन बातों के बारे में सोचना भी पाप माना जाता था, वह अब इस कलयुगी दुनिया में आम हो रहा है। जहां अपनी बेटी का घर बसाने के लिए मां- बाप किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती हैं वहीं कुछ कलयुगी माएं अपनी ही बेटियों का घर तबाह करने में लगी हुई हैं। अलीगढ़ की घटना के बाद अब एक और सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई, यानी कि अपनी ही बेटी की सौतन बन गई। इस घटना को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारा समाज किस तरफ जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: निकली थी किराये का कमरा ढूंढने अब लौटा उसका शव


यह घटना यूपी के बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबौलिया इलाके के रहने वाले एक लड़के का रिश्ता चार महीने पहले गोंडा जिले के एक गांव की लड़की से तय हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी, लड़की से ज्यादा उसकी मां लड़के से बातें करने लगी। जब परिवार वालों को शक हुआ तो उन्होंने बेटी का रिश्ता तोड़ दिया और उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी।
 

यह भी पढ़ें: गोविंदा की भांजी ने त्रियुगीनारायण मंदिर में की दूसरी बार शादी
 

इधर बेटी अपनी शादी की तैयारियां कर रही थी दूसरी तरफ मां उसके पुराने मंगेतर से बातें करती रही। बेटी की शादी से पहले ही मां अपना दूसरा घर बसाने के लिए भाग गई। पुलिस महिला और उस लड़के की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चर्चा है कि दोनों ने अयोध्या के एक मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद दोनों बेंगलुरु भाग गए हैं। यह मामला  चर्चा का विषय बन गया है। 
 

Related News