27 APRSATURDAY2024 6:46:32 PM
Nari

चक्रवाती तूफान टाउते ने किया रणबीर और आलिया के अंडर कंस्ट्रक्शन फ्यूचर हाउस को 'तबाह': VIDEO

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 19 May, 2021 12:16 PM
चक्रवाती तूफान टाउते ने किया रणबीर और आलिया के अंडर कंस्ट्रक्शन फ्यूचर हाउस को 'तबाह': VIDEO

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान टाउते का असर देश के विभिन्न हिस्सों में देखा गया है। मुंबई के भी कई इलाकों में  टाउते  तुफान ने भारी तबाही मचाई। इस तुफान का असर केवल आम आदमी पर ही नहीं बल्कि कई बड़े बॉलीवुड अभिनताओं के घर पर भी देखने को मिला।
 

दरअसल, बाॅलीवुड के न्यू लव बर्ड यानि कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अंडर कंस्ट्रक्शन फ्यूचर हाउस पर भी इस चक्रवाती तुफान का भारी असर देखने को मिला। तूफान टाउते ने रणबीर और आलिया के घर को भी तबाह कर दिया है।


PunjabKesari


सूत्रों के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और यह दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। ऐसे में शादी से पहले यह दोनों मुंबई के बांद्रा में अपना नया घर बनवा रहे हैं। फिलहाल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह घर निर्माणाधीन है। सोमवार को जब टाक्टे तूफान आया तो उनके इस घर में काफी नुकसान हुआ है।

इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस निर्माणाधीन घर पर आए तुफान के कारण हुई तबाही का एक वीडियों भी वायरल हो रहा हैं। तूफान ने इन दोनों के घर के बाहर और अंदर भारी तबाही मचाई है।



PunjabKesari
 

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इनके घर के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के ऑफिस जनक में टाक्टे तूफान ने बर्बादी की है। इस बात की जानकारी बाॅलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लाॅग के जरिए दी थी। उन्होंने बताया कि उनके दफ्तर जनक में  चक्रवाती तूफान टाउते से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने बताय़ा कि टाउते साइक्लॉन के चलते उनके ऑफिस जनक में हर तरफ पानी ही पानी भर गया, जिससे ऑफिस में बाढ़ जैसी स्थिति लग रही थी। इसके अलावा उनके ऑफिस का शेल्टर भी तूफान में उड़ गया।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News