25 APRTHURSDAY2024 9:52:37 PM
Nari

Propose Day: पार्टनर के लिए बनाएं Cupid Pizza

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Feb, 2021 10:05 AM
Propose Day: पार्टनर के लिए बनाएं Cupid Pizza

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। आज इसका दूसरा दिन यानी प्रपोज डे हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो हार्ट शेप यानी क्यूपिड पिज्जा बना सकती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

पिज्जा बेस- 1
मोजरेला चीज- 150 ग्राम (कद्दूकस किया)
टमाटर- 1 (बारीक कटा)
प्याज- 1 (बारीक कटा)
शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटा)
स्वीट कॉर्न- 2 बड़े चम्मच
टोमैटो केचअप- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

गार्निश के लिए:

ऑरिगैनो- आवश्यकता अनुसार
मस्टर्ड सॉस- आवश्यकता अनुसार

विधि:

1. सबसे पहले पिज्जा पिज्जा बेस को शेप कटर से दिल के आकार में काटें।
2. इसपर टोमैटो कैचअप अच्छे से फैलाएं। 
3. अब इसपर सभी कटी सब्जियां डालें।
4. ऊपर से मोजारेला चीज डालें। 
5. पिज्जा को 20 मिनट तक ओवन में पकाएं। 
6. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर ऑरिगैनो और मस्टर्ड सॉस से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

 

PunjabKesari

Related News