26 APRFRIDAY2024 11:54:07 AM
Nari

पार्टनर के लिए स्पेशल बनाएं औऱ उन्हें खिलाए क्यूपिड पिज्जा

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 12 Feb, 2020 09:41 AM
पार्टनर के लिए स्पेशल बनाएं औऱ उन्हें खिलाए क्यूपिड पिज्जा

सामग्री

पिज्जा बेस- 1
मोजरेला चीज- 150 ग्राम (कसा हुआ)
टमाटर- 1(बारीक कटा)  
प्याज- 1(बारीक कटा) 
शिमला मिर्च- 1(बारीक कटी)
स्वीट कॉर्न- 1/2 कप
बेबी कॉर्न- 1/2 कप
नमक- स्वादानुसार
टोमैटो केचअप- आवश्यकतानुसार
ऑरिगैनो- गार्निश के लिए

Image result for pizza pic,nari

विधि

- सबसे पहले पिज्जा बेस को शेप कटर की मदद से दिल के आकार में काटें। 
- अब पूरे पिज्जा बेस पर टोमैटो कैचअप को अच्छे से लगाएं। 
- इसके ऊपर सारी कटी सब्जियां, बेेबी कार्न और स्वीट कार्न एक-एक कर डालें।  
- अब ऊपर से मोजारेला चीज और नमक डालें। 
- लगभग 20 मिनट के लिए पिज्जा को ओवन में पकाएं।
- तय समय के बाद पिज्जा को ओवन से निकालें और ऑरिगैनो गार्निश कर मस्टर्ड सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। ‌

Image result for pizza pic,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News