06 DECSATURDAY2025 1:34:56 PM
Nari

24 घंटों में Corona से 7 और लोगों की मौत... दिल्ली से महाराष्ट्र तक बढ़ी चिंता

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 05 Jun, 2025 04:24 PM
24 घंटों में Corona से 7 और लोगों की मौत... दिल्ली से महाराष्ट्र तक बढ़ी चिंता

नारी डेस्क: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 484 नए सक्रिय (एक्टिव) मामले दर्ज किए गए हैं। इस वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या 4,302 से बढ़कर अब 4,866 हो गई है। राहत की बात यह है कि संक्रमण से 3,955 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गए हैं। इससे पता चलता है कि ज्यादा मरीज जल्द ठीक हो रहे हैं।

दिल्ली में स्थिति चिंताजनक

राजधानी दिल्ली में कोरोना की स्थिति कुछ ज्यादा ही चिंता वाली हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 105 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इस कारण अब दिल्ली में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 562 पहुंच गई है।

दिल्ली में अब तक कोविड से दो मौतें हुई हैं।

इनमें एक 5 महीने का बच्चा और दूसरा 87 साल का बुजुर्ग शामिल है। देशभर में कोविड से हुई 7 मौतें, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से कुल 7 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों का विवरण इस प्रकार है महाराष्ट्र में 3 मौतें हुईं। इनमें 76 वर्षीय पुरुष, 79 वर्षीय महिला और एक अन्य केस शामिल है। दिल्ली में 2 मौतें हुईं। कर्नाटक में 2 मौतें हुईं जिनकी उम्र 65 और 42 वर्ष थी।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: 30 की उम्र के बाद जरूर करवाएं ये 5 Blood Test, थायराइड से लेकर कैंसर तक का चलेगा पता

राज्यवार सक्रिय केस

देश के कुछ राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या इस प्रकार है:
केरल में 1,487 सक्रिय केस हैं।
दिल्ली में 562 सक्रिय केस हैं।
पश्चिम बंगाल में 538 सक्रिय केस हैं।
गुजरात में 508 सक्रिय केस हैं।
कर्नाटक में 436 सक्रिय केस हैं।
उत्तर प्रदेश में 198 सक्रिय केस हैं।

अन्य राज्यों में भी मामले हैं, लेकिन वहां स्थिति अभी नियंत्रण में बनी हुई है। फिर भी सभी राज्यों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

PunjabKesari

फिर लागू हुए पुराने नियम: मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से फिर से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।

अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

जरूरी संसाधनों की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं ताकि कोविड से निपटने में कोई दिक्कत न हो।

Related News