03 APRFRIDAY2026 12:15:17 PM
Nari

राहत: कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, मौतों के आंकड़ों में भी आई कमी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Jun, 2021 10:32 AM
राहत: कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, मौतों के आंकड़ों में भी आई कमी

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में नए मामलों में कमी नजर आई। बीते 24 घंटों में 1,00,636 नए केस सामने आए हैं। साथ ही इस संक्रमण से 2427 लोगों ने अपनी जान गवां ली है। कोरोना वायरस से ठीक होकर करीब 1,74,399 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।

PunjabKesari

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 2,89,09,975 हो गई है। अब तक कुल  2,71,59,180 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 3,49,186 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में एक्टिव केस की गिनती 14,01,609 है। साथ ही इस संक्रमण से बचाव के लिए 23,27,86,482 लोगों को कोरोना टीके की डोज दी जा चुकी है।

Related News