19 APRFRIDAY2024 11:14:39 AM
Nari

सावधान! स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए कोरोना के 11 नए लक्षण

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Jul, 2020 05:11 PM
सावधान! स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए कोरोना के 11 नए लक्षण

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तेजी से अपने पैर पसार लिए हैं। ये तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। जहां इससे संक्रमित लोगों का मौत का आंकड़ा दिन भर दिन बढ़ रहा हैं। वहीं इसकी रिकवरी रेट भी बढ़ रही हैं। ऐसे में यह एक राहत भरी खबर हैं। इसके साथ ही दुनिया भर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन बनाने में जुटे हुए। बीते कुछ दिनों से इसकी वैक्सीन के बनने की भी खबरे भी आ रही है। इस वायरस को रोकने के लिए लोगों की टेस्ट करवाना बेहद जरूरी है। मगर इतने सारे लोगों का टेस्ट करना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। मगर इसके लक्षणों की पहचान कर लोगों की जांच करवाई जा सकती हैं। मगर निरंतर इसके लक्षणों में बदलाव आ रहा हैं। इसके नए-नए लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस के नए और 11 लक्षणों के बारे में जानकारी दी हैं। 

कोरोना वायरस में पाएं जाने वाले लक्षण

nari,PunjabKesari

जब कोरोना वायरस फैला था तो शुरूआत में सिर्फ 4 लक्षण पाएं गए थे। 

- बहुत तेज बुखार आना
- सूखी खांसी होना
- गले में खराश रहना
- सांस लेने में दिक्कते आना

nari,PunjabKesari

उसके बाद जैसे- जैसे कोरोना ने अपने पैर पसारे इसके नए-नए लक्षण सामने आने लगे। परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के  नए11 लक्षण और बताए है। पहले के 4 लक्षणों के साथ कोरोना से पीड़ित रोगियों में अब ये लक्षण भी नजर आए।

- शरीर में तेज दर्द होना
- लगातार सिर में दर्द रहना
- बहुत ठंड लगने से कांपना
- जी मचलाना, उल्टी आना
- पेट में गड़बड़ी होना, दस्त लगना 
- खांसी के दौरान बलगम में खून निकालना

बात अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन की करें तो उन्होंने खाने की चीजों का स्वाद न आना, गंध महसूस न होना भी कोरोना के लक्षण के तौर पर माने थे। अभी तब विश्व स्वास्थ्य संगठन और दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर्स इस गंभीर वायरस के लक्षणों की पहचान और अध्ययन करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस वायरस का बार-बार बदलता रूप वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के लिए चुनौती की तरह है। इससे बचने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर हिदायतें दी जा रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे बचने के लिए ये 15 उपायों अपनाने की सलाह दी हैं। 

इन बातों का रखें ख्याल

- किसी भी व्यक्ति को मिलने के लिए उसे छुने की जगह दूर से ही बुलाएं। 
- पब्लिक प्लेस पर लोगों द्वारा कम से कम 6 फीट की दूरी हो। 
- हाथों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार टच न करें। 
- समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। 
- तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि चीजों का सेवन करने से बचें। 
- किसी भी जगह को छुने से पहले उसे साफ करें। 
- जरूरत पड़ने पर ही कोई यात्रा करें। 
- उस जगह पर न जाएं जहां भीड़ हो।
- पब्लिक प्लेस पर थूके न।
- अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर उसे एक्टिव हमेशा ओन रखें। 
- जो लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं। उनसे भेदभाव न करेंष 
- बिना मतलब की सूचनाओं या बातों में आने से बचें। 
- किसी तरीके का लक्षण महसूस होने पर केंद्र सरकार द्वारा बताया गया टोल फ्री हेल्पलाइन 1075 या राज्य की हेल्पलाइन फोन कर इसे वायरस से जुड़ी जानकारी लें।
- जो लोग मानसिक तनाव या परेशानी से गुजर रहें हैं। उन्हें मनोवैज्ञानिक सहायता लेने की सलाह दी गई है। 

nari,PunjabKesari

कोरोना की दर

कोरोना वायरस जहां तेजी से फैल रहा हैं। वहीं बहुत से लोग इससे की चपेट से बच भी निकले हैं। बात अगर इसकी रिकवरी रेट की करें तो पहले लॉकडाउन यानि 25 मार्च 2020 को कोरोना से पीड़ित रोगियों के ठीक होने की दर 7.10 फीसदी थी। उसके बाद 15 अप्रैल में यह दर बढ़कर 11.42 फीसदी हुई, फिर 3 मई को 26.59 फीसदी, 18 मई को 38.29 फीसदी, 31 मई को 47.76 फीसदी और 15 जुलाई 2020 तक ठीक होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 63.24 फीसदी पहुंच गई हैं। 
 

Related News