25 APRTHURSDAY2024 5:29:34 AM
Nari

प्रियंका चोपड़ा से अमेरिकी कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने मांगी माफी, कहा- मैं शर्मिंदा हूं

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 22 Feb, 2022 02:15 PM
प्रियंका चोपड़ा से अमेरिकी कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने मांगी माफी, कहा- मैं शर्मिंदा हूं

बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कभी अपने आउटफिट को लेकर तो कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनीं रहती है। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनीं हुई है। जिसके पीछे की वजह अमेरिकी कॉमेडियन रोजी ओडोनेल है। प्रियंका से रोजी ओडोनेल की मालिबू में मुलाकात हुई थी जिसके बाद उन्होंने अब एक्ट्रेस से माफी मांगी है। रोजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। 

PunjabKesari

रोजी ओडोनेल शेयर किए वीडियो में कहती हैं, 'मैं, मेरा बेटा और उसकी गर्लफ्रेंड ने निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को देखा। निक जोनस और उनकी बीवी कोई चोपड़ा हमारे बगल में बैठे थे। मैं जिसे हमेशा दीपक चोपड़ा की बेटी मानती थी। मैंने कहा कि मैं आपके पिता को जानती हूं। इस पर प्रियंका ने कहा, 'ओह सच में? मेरे पिता कौन हैं?' मैंने कहा- दीपक तो उन्होंने कहा- नहीं और चोपड़ा एक आम सरनेम है। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rosie O’Donnell (@rosie)

 

इसके बाद रोजी ने दूसरा वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'लोगों ने सोचा कि वह असभ्य थी। वह असभ्य नहीं थी, यह सिर्फ अजीब था। जाहिर तौर पर वह बहुत फेमस एक्ट्रेस है और दीपक से काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि शुरुआत में उन्हें यह अजीब लगा होगा।' रोजी ने प्रियंका का सही नाम लेते हुए अपनी गड़बड़ी के लिए माफी मांगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rosie O’Donnell (@rosie)

 

बता दें दीपक चोपड़ा अमेरिका में एक फेमस लेखक हैं। वहीं रोजी के माफी मांगने के बाद उनके फैंस ने उन्हें इस बारे में ज्यादा न सोचने और न ही चिंता करने के लिए कहा। 

Related News