05 MAYSUNDAY2024 10:22:34 PM
Nari

शाम बनानी है खास तो बच्चों के लिए फटाफट तैयार करें चीज और आलू से बने Snacks

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Jul, 2023 12:00 PM
शाम बनानी है खास तो बच्चों के लिए फटाफट तैयार करें चीज और आलू से बने Snacks

बच्चे खाने में कई तरह के नखरने दिखाते हैं। कोई भी चीज आसान से नहीं खाते। ऐसे में पेंरेंट्स उनके खाने-पीने को लेकर अक्सर टेंशन में रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी बच्चों को शाम के लिए कुछ टेस्टी स्नैक्स बनाकर देने की सोच रहे हैं तो आलू और चीज से बने ये टेस्टी स्नेक्स खिला सकते हैं। यह स्नेक्स बच्चे स्वाद से खाएंगे और बड़ों को भी यह काफी पसंद आएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में... 

सामग्री 

ब्रेड - 4-5
उबले आलू - 5-6
लहसुन - 1-2 ढली
मिर्ची पाउडर - 1/2 चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
काली मिर्च - 1-2
हरा धनिया - 1 कप 
ऑरिगेनो - 1 चम्मच 
ब्रेड क्रमब्स - 1 कप 
कॉर्न फ्लोर - 1 कप 
चीज स्लाइस - 1-2 
चीज क्यूब्ज - 2-3 
तेल - जरुरतअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आलू मैश कर लें। 
2. इसके बाद लहसुन कद्दूकस कर लें। 
3. लहसुन को आलू में मिलाएं। 
4. अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, ऑरिगेन और कद्दूकस किया हुआ चीज डालें। 
5. सारी चीजों को अच्छे से मैश कर लें। 
6. सामग्री के ऊपर हरा धनिया डालें। 
7. एक ब्रेड लें और उसके ऊपर चीज की स्लाइस रखें। 
8. अब इसके ऊपर आलू का मिश्रण लगाएं। 
9. फिर ब्रेड को चारों तरफ से काट लें। 
10. एक बर्तन में कॉन फ्लोर, पानी, काली मिर्च और नमक मिलाएं। 
11. इसके बाद एक पेस्ट सा तैयार कर लें। 
12. ब्रेड स्लाइस को कॉर्न फ्लोर के पेस्ट में डिप करें। 
13. इसके बाद एक बर्तन में तेल गर्म करें। 
14. अब उसमें ऐसे ही एक-एक करके ब्रेड फ्राई कर लें। 
15. ब्राउन होने पर एक प्लेट में निकाल लें। 
16. सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। 

PunjabKesari


 

Related News