26 APRFRIDAY2024 11:19:01 PM
Nari

मिनटों में तैयार करें चीज गार्लिक ब्रेड

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Oct, 2020 09:33 AM
मिनटों में तैयार करें चीज गार्लिक ब्रेड

अगर आप भी डेली ब्रेड टोस्ट खाकर बोर हो गए है तो आप चीज गार्लिक ब्रेड ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान होगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

आवश्यक सामग्री

ब्रेड स्लाइस- 2
मक्खन- 1 टेबलस्पून
लहसुन-1 टीस्पून (बारीक कटा हुआ)
चिली फ्लेक्स- 1/2 टीस्पून
चीज- 1 टेबलस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
ऑरिगैनो- 1/2 टीस्पून

nari,PunjabKesari

विधि

1. एक कटोरी में लहसुन और मक्खन को मिक्स करें।
2. तैयार मिश्रण को ब्रेड पर लगाकर ऊपर से चीज डालें।
3. अब तवे को गैस की मीडिया आंच पर गर्म कर ब्रेड रखें।
4. इसे प्लेट से ढके ताकि चीज पिघल जाए।
5. 4-5 मिनट के बाद गैस बंद कर ब्रेड पर चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डालें।
6. लीजिए आपकी चीज गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है। इसे मस्टर्ड और अनियन सॉस के साथ सर्व करें। ‌

Related News