16 APRTUESDAY2024 10:26:47 PM
Nari

शादी में Pearls से मिलेगा एकदम यूनिक लुक, इन Creative तरीकों के साथ करें Carry

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Aug, 2022 01:56 PM
शादी में Pearls से मिलेगा एकदम यूनिक लुक, इन Creative तरीकों के साथ करें Carry

शादी में हर लड़की सुंदर दिखना चाहती है। दुल्हन की तरह उसकी फ्रैंड्स, बहनें और बाकी के घर वाले भी शादी के दिन संजने संवरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। आप भी शादी में ड्रेसेज या एक्सेसरीज को लेकर कंफ्यूज हैं तो शादी में पर्ल कैरी कर सकती हैं। पर्ल को आप अलग-अलग तरह से शादी में कैरी करके एक यूनिक लुक क्रिएट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप पर्ल को अपनी शादी में कैरी कर सकते हैं। 

हैवी नेकलेस 

आप पर्ल को नेकलेस की तरह कैरी कर सकती हैं। पर्ल का क्रेज सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर भी देखने को मिलता है। बॉलीवुड की गॉर्जियस और चार्मिंग गर्ल मस्तानी ने  भी कांस फिल्म फेस्टिवल में पर्ल नेकलेस पहनकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। 

PunjabKesari

सिंपल नेकलेस के रुप में

अगर आप हैवी नेकलेस शादी में नहीं पहनना चाहती तो सिंपल पर्ल वाला नेकलेस शादी में कैरी करके यूनिक लुक ट्राई कर सकते हैं। पर्ल का नेकलेस आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं। इंडियन, वेस्टर्न या सिंपल कैसे भी आउटफिट के साथ पर्ल कैरी किया जा सकता है। 

PunjabKesari

हेयरबैंड 

आप पर्ल हेयरबैंड शादी में कैरी कर सकते हैं। अगर आप ओपन हेयर स्टाइल शादी में करना चाहते हैं तो उसके साथ यह हेयरबैंड एकदम परफेक्ट रहेगा। यह आपको एक यूनिक लुक देगा। ओवर ऑल बेस्ट लुक के लिए आप किसी हेवी ड्रेस के साथ पर्ल हेयरबैंड शादी में कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

आउटफिट्स 

आप पर्ल आउटफिट्स भी शादी में कैरी कर सकते हैं। संगीत या फिर एंगेजमेंट के फंक्शन के लिए आप सिंपल और यूनिक आउटफिट्स शादी में कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा आप सिंपल साड़ी के साथ पर्ल के ब्राउच भी साड़ी पर लगाकर लुक पर चार-चांद लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

हैंडबैग्स

आप शादी में सिंपल पर्ल हैंडबैग्स ट्राई कर सकती हैं। स्टाइलिश पर्ल हैंडबैग्स शादी में आप किसी भी लुक के साथ कैरी कर सकती हैं। व्हाइट कलर की साड़ी गाउन या लहंगे किसी के साथ भी इस हैंडबेग को शादी में कैरी कर सकते हैं।

PunjabKesari

ईयररिंग्स 

सिंपल पर्ल ईयररिंग्स के साथ आप एक यूनिक तरह का लुक क्रिएट कर सकते हैं। साड़ी के साथ पर्ल के लॉन्ग ईयररिंग्स शादी में कैरी कर सकते हैं। पर्ल ईयररिंग्स पहनकर शादी में आप सारी लाइमलाइट भी बटोर सकती हैं। 

PunjabKesari

Related News