02 MAYTHURSDAY2024 2:17:27 AM
Nari

Jio Studios इवेंट में सेलेब्स का जलवा, ऋतिक, आमिर समेत कई सितारों ने शाही अंदाज में मारी एंट्री

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Apr, 2023 11:11 AM
Jio Studios इवेंट में सेलेब्स का जलवा, ऋतिक, आमिर समेत कई सितारों ने शाही अंदाज में मारी एंट्री

बीती रात जियो स्टूडियोज के द्वारा मुबंई में एक इवेंट रखा गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स की धमाकेदार एंट्री देखने को मिली। आमिर खान, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनिल कपूर, यामी गौतम समेत कई सितारों ने रेड कॉर्पेट पर एंट्री ली। जियो स्टूडियो ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है कि अब मनोरंजन के साथ-साथ यहां आपको कई फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। ऐसे में इसी के चलते कई सितारे इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दिखा धूम 2 का रियूनियन 

जियो स्टूडियो के इस इवेंट में धूम 2 के सितारे यानी ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन का भी रियूनियन देखने को मिला। इस दौरान दोनों एक्टर मीडियो को पोज देते हुए दिखे। यहां अभिषेक बच्चन ने नीले रंग का कोट पेंट पहना था। वहीं ऋतिक रोशन ने ग्रे और काले रंग के सूट में बेहद हैंडसम दिखे थे। 

PunjabKesari

वहीं आमिर खान इवेंट में अपनी बेटी ईरा के साथ नजर आए। आमिर ने ग्रे कलर की शर्ट और ब्लू पेंट पहनी थी वहीं उनकी बेटी ईरा ग्रीन ग्रे कलर का क्रॉप टाप, क्रीम पेंट और सेम जैकेट वियर करके अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

यामी गौतम इवेंट में पति आदित्य धर के साथ दिखी। यामी ने सिल्वर ग्रे साड़ी पहनी थी वहीं उनके पति ब्लैक कोट पेंट में नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मौनी रॉय ब्लैक शिमरी थाई हाई स्लिट ड्रेस में बेहद गॉर्जियस दिखी।

PunjabKesari

टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन ने रेड कार्पेट पर साथ में एंट्री ली। 

PunjabKesari

मिथुन चक्रवर्ती और अनिल कपूर भी इवेंट में शिरकर करने पहुंचे यहां अनिल कपूर ब्लैक शर्ट पैंट में काफी हैंडसम दिखे वहीं मिथुन चक्रवर्ती व्हाइट शर्ट, ब्राउन पेंट और गले में छोटा सा शॉल लिए काफी हैंडसम लग रहे थे। 

PunjabKesari

कृति सेनन ने मैरुन कलर की वेस्टर्न ड्रेस डाली थी जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी। 

PunjabKesari

नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थी। 

हुमा कुरैशी ने लाइट पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। डार्क मेकअप और कानों में हैवी ईयररिंग्स कैरी करके एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया था। 

PunjabKesari

 

Related News