27 APRSATURDAY2024 5:50:34 AM
Nari

Holi पर घर ले आएं ये चीजें, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Mar, 2024 06:16 PM
Holi पर घर ले आएं ये चीजें, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

रंगों का त्योहार होली पूरे देश भर में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल रंगोत्सव फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल ये 25 मार्च को ये शुभ मुहूर्त पड़ रहा है। 24 मार्च को होलिका दहन के बाद लोग सुबह उठकर एक दूसरे को रंग डालकर होली की बधाई देंगे। इस दौरान लोग घर की साज- सजावट, पकवानों से लेकर लिस्ट की खरीदारी जैसे काम शुरू कर देंगे। वास्तु शास्त्र में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो ऐसे शुभ दिन पर घर लाने से सुख- समुद्धि का वास होता है। आप ये खरीदारी होलाष्टक से लेकर होली के बीच में कर सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए आपको बताते हैं इन चीजों के बारे में...

होली से पहले घर ले आएं ये शुभ चीजें

तोरण

हिंदू धर्म में तोरण या बंदनवार को बहुत ही शुभ माना जाता है। त्योहार और शुभ- मांगलिक कार्यों के दौरान मुख्य द्वार पर तोरण लगाए जाते हैं। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में आप होलाष्टक से लेकर होली तक अपने घर के मुख्य द्वार पर तोरण जरूर लगाएं।

PunjabKesari

बांस का पौधा

वास्तु शास्त्र में बैम्बू ट्री या बांस के पौधे को सकारात्मक उर्जा का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। होली से पहले आप इसे घर जरूर लगाएं। इससे घर की सारी नेगेटिविटी दूर हो जाएगी और घर में सुख- समृद्धि आएगी।

PunjabKesari

चांदी का सिक्का

होली की खरीदारी का दौरान चांदी का सिक्का भी जरूर खरीदें। चांदी के सिक्के की पूजाकर इसे लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी दूर होंगी।

कछुआ

वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म में कछुए को बेहद पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि ये विष्णु भगवान का रूप है। ऐसे में होली पर आप धातु से बना कछुआ घर लाएं। हालांकि शुभता के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र या कुंबेर यंत्र लिखा हो। इस तरह के धातु कछुए को घर लाकर इसे आप पूजा स्थल पर भी स्थापित कर सकते हैं। कहा जाता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में जमकर धन वर्षा होती है।

PunjabKesari

Related News