19 APRFRIDAY2024 5:08:19 AM
Nari

इन स्टार्स ने ट्विटर अकाउंट किया बंद, एक ने तो इंस्टाग्राम को कहा Good Bye

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 21 Jun, 2020 04:58 PM
इन स्टार्स ने ट्विटर अकाउंट किया बंद, एक ने तो इंस्टाग्राम को कहा Good Bye

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हफ्ता हो गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार कई बाॅलीवुड स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है। वहीं स्टार्स ट्रोलिंग और बुलिंग से बचने के लिए अपने अकाउंट्स डी-एक्टिवेट कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा के बाद साकिब सलीम, आयुष शर्मा, जहीर इकबाल और मुदस्सर अजीज ने अपना ट्विटर अकाउंट कर दिया है। 

आयुष शर्मा ने छोड़ा ट्विटर

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने भी ट्विटर बंद कर दिया है। उन्होंने लिखा, "280 अक्षर एक इंसान की परिभाषा बताने के लिए कम हैं लेकिन यही 280 अक्षर फेक न्यूज, नफरत और नेगेटिविटी फैलाने के लिए काफी हैं। इस घिनौनी मानसिकता वाले झुंड का हिस्सा नहीं बनना है... खुदा हाफिज।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma) on Jun 20, 2020 at 7:48am PDT

 

जहीर इकबाल ने तोड़ा ट्विटर से नाता

जहीर इकबाल ने अपने आखिरी ट्वीट के तौर पर महज गुड बाय लिखा है। इसी पोस्ट को उन्हों अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#GoodVibesOnly... Peace Out ✌🏼

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero) on Jun 20, 2020 at 7:55am PDT

 

इंस्टाग्राम पर दी साकिब सलीम ने जानकारी 

साकिब सलीम ने इंस्टाग्राम पर ट्विटर छोड़ने की जानकारी दी है। साकिब ने लिखा, "ट्विटर, जब हम पहली बार मिले थे, तुम बहुत लवली थे। भावनाओं को व्यक्त करने, नॉलेज पाने और कई चीजाें को समझने का एक बड़ा मंच थे। लेकिन अब लगता है कि सभी नफरत में खो गए हैं और हर कोई एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने तैयार है। एक ऐसा जगह जहां लोगों को गाली देना आम है।"

 

मुदस्सर अजीज ने इंस्टाग्राम को कहा अलविदा

फिल्म निर्माता मुदस्सर अजीज तो बहुत पहले ही ट्विटर छोड़ चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम को भी गुड बाय कह दिया है। उन्होंने लिखा, "कोई तनाव नहीं। कोई शिकायत नहीं। यहां रहना बहुत अच्छा था। आप सबने जो प्यार मुझे यहां दिया उसके लिए सभी का तहेदिल से शुक्रिया।"

 

बता दें इससे पहले सोनम कपूर ने भी अपने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। वहीं करण जौहर ने भी अपना फोन नंबर बदल लिया है और कई स्टार्स को अनफाॅलो कर दिया है।

Related News