26 APRFRIDAY2024 1:14:08 PM
Nari

ब्लड ग्रुप के हिसाब से तय करे अपनी डाइट, सेहत को होंगे बड़े फायदे: एक्सपर्ट

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 05 Jul, 2021 01:30 PM
ब्लड ग्रुप के हिसाब से तय करे अपनी डाइट, सेहत को होंगे बड़े फायदे: एक्सपर्ट

अकसर हम देखते हैं कि अच्छा पौष्टिक आहार खाने के बाद भी हमारी सेहत ठीक नहीं रहती कोई न कोई सेहत से जुड़ी समस्याओं से हम जुझते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे वजह क्या है।  दरअसल, मशहूर नेचुरोपैथी जेडी एडैमो के एक्सपर्ट का कहना है कि इंसान अगर अपनी डाइट ब्लड ग्रुप के हिसाब से ले तो निश्चित ही उसकी सेहत हमेशा तंदरुस्त रहेगी। 

PunjabKesari

एक्सपर्ट का कहना है कि ब्लड ग्रुप के आधार पर ली गई डाइट को शरीर तेजी से पचा पाता है।  आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर ब्लड ग्रुप का अपना एक अलग स्‍वभाव होता है, जिसके अनुकुल ही हमें भोजन करना चाहिए। बतां दें कि ब्‍लड ग्रुप चार प्रकार के होते हैं: O, A, B और AB। तो आइए आपको बताते हैं कि कौन से ब्लड ग्रुप को किस तरह की डाइट लेनी चाहिए और किस तरह के भोजन से परहेज करना चाहिए।

O ब्‍लड ग्रुप वालों को क्या खाना चाहिए?
सबसे पहले O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की बात करते हैं तो इन्हें हाई प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए, जैसे कि दाल, मीट, मछली, फल आदि चीजें। इसके अलावा आप अपनी डाइट में अनाज और बीन्‍स को संतुलित रखें, ये सभी चीजें O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की सेहत के लिए बड़ी फायदेमंद होंगी।

PunjabKesari

A ब्‍लड ग्रुप वाले क्या खाएं?
A ब्लड ग्रुप वाले लोग अपनी डाइट में  संतुलित आहार जैसे कि हरी सब्जियां, टोफू, सी फूड और अलग-अलग प्रकार की दालें आदि को जरूर शामिल करेय़ 

क्या न खाएं?  एक्सपर्ट के अनुसार, A ब्लड ग्रुप वाले लोगों का इम्यून सिस्टम बहुत संवेदनशील होता है, इसके लिए वह मीट फ्री डाइट लेने की सलाह देते हैं।  दरअसल शरीर मांस को आसानी से नहीं पचा पाता है, इसलिए A ब्लड ग्रुप वाले लोग चिकन-मटन से दूरी बनाकर रखें।

PunjabKesari

B ब्‍लड ग्रुप वाले क्या खाएं?
B ब्‍लड ग्रुप के लोगों को ज्‍यादा परहेज नहीं करना पड़ता है, आप हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, फिश, मटन और चिकन सब कुछ खा सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, B ब्लड ग्रुप वालों का उनका पाचन तंत्र बहुत अच्‍छा होता है जिससे इनके शरीर में फैट जमा नहीं होता, ये लोग दूध और इससे बनी चीजें, अंडे आदि का भरपूर सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

AB ब्लड ग्रुप क्या खाएं?
AB ब्लड ग्रुप वाले बेहद कम लोग होते हैं।  AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को फल व सब्जियां अधिक मात्रा में खाने चाहिए। AB ब्लड ग्रुप वाले कुछ लोगों को बढ़ती उम्र के साथ हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी परेशानियां भी घेरने लगती हैं. ऐसे में सभी ब्लड ग्रुप के लोगों को डाइट को लेकर एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।  

Related News