24 APRWEDNESDAY2024 12:20:02 AM
Nari

इस कंटेस्टेंट के नाम होगी बिग बॉस 16 की Trophy, इशारों-इशारों में दिया सलमान ने हिंट

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Jan, 2023 06:27 PM
इस कंटेस्टेंट के नाम होगी बिग बॉस 16 की Trophy, इशारों-इशारों में दिया सलमान ने हिंट

टीवी का मॉस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सीजन 13 के बाद सीजन 16 लोगों के द्वारा काफी देखा जा रहा है। इन दिनों शो अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है जिसके कारण सभी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को ही जीतते हुए देखना चाहते हैं। परंतु फिनाले से पहले ही सोशल मीडिया पर विनर के नाम को लेकर काफी ज्यादा कंपीटीशन भी चल रहा है। लेकिन इशारों इशारों में सलमान ने भी इस बात का खुलासा कर दिया है कि सीजन का विजेता कौन बनेगा।

फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं ये कंटेस्टेंट्स 

बिग बॉस 16 में अब कुछ ही कंटेस्टेंट्स बचे हैं जिनमें से शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स हैं। शिव और प्रियंका शुरुआत से ही फ्रटं फुट पर अपना गेम खेल रहे हैं। दोनों का गेम प्लान और स्ट्रैटजिस को भी काफी सराहना मिली है। परंतु इन दोनों में से विनर कौन होगा यह सबसे बड़ा सवाल सबसे ज्यादा उठ रहा है। 

PunjabKesari

सलमान ने दिया हिंट 

वीकेंड के वार पर सलमान अक्सर अन्य घरवालों के साथ प्रिंयका चौधरी की क्लास लगाते हैं। सलमान कई बार प्रियंका को इस बात पर भी डांट चुके हैं कि वह दूसरों के मुद्दों में घुसती हैं। कभी अंकित गुप्ता के न बोलने देने के कारण भी प्रियंका को डांट पड़ी वैसी भी किसी न किसी बात के कारण प्रियंका हमेशा टारगेटेड रहती हैं। लेकिन इस बार सलमान ने प्रियंका की तारीफ की और बोला कि टीना का प्रियंका ने बात करने का मतलब सभी ऑडियंस और बिग बॉस के फैंस के साथ बात करना। इसके अलावा सलमान ने बहुत ही प्यार से प्रियंका से बात की और उनकी तारीफ भी की। इतना ही नहीं जब सलमान से पूछा गया कि वह भविष्य में किस बिग बॉस कंटेस्टेंट को अपनी फिल्म में लेना चाहेंगे । इसका जवाब देते हुए भाईजान ने बोला की वह प्रियंका को फि्लम में लेना चाहेंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रियंका को हीरोईन मैटीरियल भी बताया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

काफी स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं प्रियंका 

बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने साथ कौन लेकर जाएगा ये तो फिनाले वाला एपिसोड ही बताएगा। परंतु इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका शो की विनर बन सकती हैं। प्रियंका में विनर की सारे क्वालिटीज हैं। उन्होंने शुरुआत से बेबाकी से गेम खेला है। प्रियंका अकेले ही सारे घरवालों पर भारी पड़ सकती हैं। वह शो की बहुत ही टफ प्लेयर हैं। अब प्रियंका शो की विनर बनेगी या नहीं यह तो आने वाले समय में पता चलेगा।

PunjabKesari


.


 

Related News