29 APRMONDAY2024 2:02:25 PM
Nari

महाराष्ट्र में घूमना है तो जरुर देखें ये Places, मन को मिलेगी शांति

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Dec, 2023 06:27 PM
महाराष्ट्र में घूमना है तो जरुर देखें ये Places, मन को मिलेगी शांति

घूमने फिरने के शौकीन लोग अक्सर ऐसी जगहों की तराश में रहते हैं जहां उन्हें कुछ पल शांति के मिल सकें। शिमला, मनाली, धर्मशाला घूम कर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार घूमने के लिए आप महाराष्ट्र में जा सकते हैं। महाराष्ट्र की कुछ ऐसी जगहों की सैर करके आप अपना ट्रिप और भी शानदार बना सकते हैं। तो चलिए आज आपको यहां की कुछ ऐसी जगहें बताते हैं यहां आप अपनी वेकेशन्स हंसी खुशी बिता सकते हैं। आइए जानते हैं....

कामशेत

इस जगह को महाराष्ट्र का पैराग्लाइडिंग हब कहते हैं। यह पुणे से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लोनावला के यह जगह बहुत ही पास पड़ती है। प्राचीन पहाड़, किल्ले आदि जैसी जगहों की सैर आप जहां पर कर सकते हैं। कोंडेश्वर मंदिर, विदेश्वर मंदिर, कार्ला, भाजा गुहाएं आप देख सकते हैं। 

PunjabKesari

लोनावला 

मुंबई से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन लोनावाला की सैर आप कर सकते हैं। परिवार के साथ यहां पर घूमने का एक अलग ही मजा है। खूबसूरत वादियों में आप कुछ समय सुकून का बिता सकते हैं। 

विराट नगरी 

वाई पुणे में कृष्णा नदी के पास एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है। इस पर्यटन स्थल को विराट नगरी कहते हैं। यह पुणे से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आपको आंतरिक शांति और सुकून मिलेगा। हर तरफ की हरियाली देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। ऐसे में आप चाहें तो इस बार महाराष्ट्र की सैर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

खंडाला 

खंडाला की सैर आप परिवार के साथ कर सकते हैं। यहां के फेमस हिल स्टेशन आपका दिल जीत लेंगे। पुणे से यह जगह 69 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक दृश्य स्थल है जिसे टाइगर लीप कहते हैं। यहां से आप प्राकृतिक सौंदर्य को देख सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News