19 APRFRIDAY2024 10:13:18 PM
Nari

हनीमून ट्रिप के लिए बेस्ट रहेगी भारत की ये खूबसूरत जगहें, खर्चा भी होगा कम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Dec, 2020 05:32 PM
हनीमून ट्रिप के लिए बेस्ट रहेगी भारत की ये खूबसूरत जगहें, खर्चा भी होगा कम

भारत के बहुत से शहर अपनी खूबसूरत से मशहूर है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। खासतौर पर बहुत-सी ऐसी जगह यहां पर प्राकृतिक खूबसूरती के नजारों को देखकर किसी का भी मन खिल उठेगा। साथ में आपको इन जगहों पर घूमने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। ऐसे में जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है वे यहां पर हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में जहां पर जन्नत का अहसास होता है...

मैक्लोडगंज

अगर आप बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने का मजा उठाना चाहते हैं तो आपके लिए मैक्लोडगंज जाना सही रहेगा। यहां पर बजट में घूमने के साथ खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ों में फोटो क्लिक करवाने का मजा ही कुछ और है। इसके अलावा आप मैक्लोडगंज में भागसू फॉल्स, डल झील, कांगड़ा किला में घूम सकते हैं। साथ ही ट्रेकिंग का मजा उठा सकते हैं। खरीदारी के लिए भी आपको बहुत-सी ऐसी चीजें मिलेगी, जिसमें संस्कृति की झलक आसानी से मिलेगी। 

PunjabKesari

PunjabKesari

आगरा

आगरे में बना ताजमहल प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप पार्टनर के साथ हनीमून मनाने के लिए यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। आप 5,000 रूपय के बजट में भी ताजमहल, फतेहपुर सिकरी एवं आगरा का किला आदि आसानी से देख सकते हैं। ऐसे में कम खर्चे में ही आप अपने हसीन व रोमांटिक पलों का मजा उठा सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

उदयपुर

अगर आप झीलों व ऐतिहासिक जगहों को देखने का शौंक रखते हैं तो आपके लिए उदयपुर बेस्ट रहेगा। यहां पर आप राजस्थान के स्वर्णिम इतिहास के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। साथ ही कम खर्चे में घूमने का मजा उठा सकते हैं। इसके साथ आप पार्ट्नर के साथ सिटी पैलेस, सहेलियों की बावड़ी, पिचोला झील, सज्जनगढ़ पैलेस घूमने का लुत्फ मना सकते हैं। बात अगर खाने की करें तो यहां पर दाल बाट चूरमा, गट्टे की सब्जी, विभिन्न प्रकार की कचौरी चाट का स्वाद जरूर चखे। 

PunjabKesari

PunjabKesari


आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Related News