27 APRSATURDAY2024 8:47:35 AM
Nari

Summer Wedding में ट्राई करें ये सॉफ्ट और लाइट Lipstick Shades

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Mar, 2024 11:28 AM
Summer Wedding में ट्राई करें ये सॉफ्ट और लाइट Lipstick Shades

गर्मियों के मौसम में फैशन पर भी खास ध्यान देना पड़ता है। गर्मियों में स्किन के पोर्स खुले होते हैं, बहुत सारा पसीना आता है इसलिए लाइट मेकअप ही बेस्ट है। इसके साथ ऐसी लिपस्टिक का इस्तेमाल करें जो आपको कूल और स्टाइलिश लुक दे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मियों की शादी में बेस्ट लिपस्टिक शेड, जिसे आपको अपनी ब्यूटी किट में जरूर शामिल करना चाहिए।

DIOR Addict Lipstick in Rose Celestial

 पिंक कलर की लिपस्टिक हमेशा से लड़कियों की पहली पसंद रही है। DIOR की ये लिपस्टिक हर एज और मौसम में कूल लुक देती है। कैजुअल आउटिंग से लेकर पार्टी तक में ये शेड परफेक्ट लुक देगा। गर्मियों के मौसम में इस शेड का इस्तेमाल जरूर करें। बाजार में इस लिपस्टिक की कीमत 3,700 रुपये है।

PunjabKesari

Charlotte Tilbury Matte Revolution in Sienna's Style

इस लिपस्टिक का शेड पिंक से थोड़ा हटकर कोरल में आ जाता है। जो महिलाएं लाइट लिपस्टिक शेड पसंद करती हैं, ये कलर उनके लिए बेस्ट है। ये कलर सिंपल आउटफिट के साथ और भी ज्यादा प्यारा लगेगा। आजकल कोरल शेड काफई ज्यादा ट्रेंड में भी है। बाजार में इस लिपस्टिक की कीमत 3,150 रुपये है।

PunjabKesari

M.A.C. Matte Lipstick in Mehr

मॉव कलर आजकल काफी ट्रेंड में है।  इस कलर को खासकर ऑफव्हाइट, पेस्टल या ब्लैक कलर के साथ खूब पसंद किया जाता है। M.A.C. Matte Lipstick in Mehr लिपस्टिका का ये शेड एक मैट कलर है और सभी तरह की इंडियन स्किन टोन पर सूट करता है। वहीं इस शेड का अंडरटोन कूल है। बाजार में ये लिपस्टिक आपको 1,950 रूपये में मिल जाएगी।

PunjabKesari

Estee Lauder Pure Color Envy Matte Sculpting Lipstick in Thriller

Estee की ये कलर की लिपस्टिक में अंडरटोन कूल है, जो गर्मियों के लिए परफेक्ट है। ये सारी तरह की इंडियन स्किन टोन के लिए तो बेस्ट है ही, ये काफी फ्रेश लुक देता है। Estee की इस शेड वाली लिपस्टिक के साथ होंठों पर आखिर में ग्लॉस का इस्तेमाल जरूर करें। खूबसूरती में चार- चांद लग जाएंगे। बाजार में ये लिपस्टिक 2, 950 रूपये की मिलेगी।

PunjabKesari

 

Bobbi Brown Crushed Lip Color in Sweet Coral

थोड़ा सा पिंक और ब्राउन के बीच का ये शेड भी बहुत प्यारा है।इस कलर का अंडरटोन वार्म है और यह कलर लगभग हर तरह की स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं अगर आप फेयर स्किन टोन की हैं तो ये शेड आप पर काफी डार्क दिखाई देगा। बाजार में ये लिपस्टिक 1,990 रूपये की मिलेगी।

PunjabKesari


 

Related News