23 APRTUESDAY2024 3:05:20 PM
Nari

Health Care: हाई ब्लड प्रेशर से तुरंत आराम दिलाएंगे ये 4 हैल्दी जूस

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Nov, 2020 03:08 PM
Health Care: हाई ब्लड प्रेशर से तुरंत आराम दिलाएंगे ये 4 हैल्दी जूस

आज दुनियाभर में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण हाई ब्लड प्रेशर को माना जाता है। समय रहते इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। नहीं तो डायबिटीज, स्ट्रोक, दिल व किडनी से जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए इन मरीजों को खाने में नमक की मात्रा कम कर पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा डाइट में हैल्दी जूस को शामिल करना भी बेस्ट ऑप्शन है। तो चलिए आज हम आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के कुछ हैल्दी जूस के बारे में बताते हैं...

अनार का जूस

आयरन से भरपूर अनार का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। मगर इसमें मौजूद फोलेट, विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हाई ब्लड को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते हैं। ऐसे में दिल स्वस्थ होने से हार्ट अटैक आने व इससे संबंधित रोग लगने से बचाव रहता है। 

PunjabKesari

नारियल पानी

नारियल पानी में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर का तापमान संतुलित रखने के साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार, इसमें पोटैशियम होने से यह शरीर में सोडियम का असर कम करने फायदमेंद होता है।

PunjabKesari

गुड़हल के फूलों का जूस

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुड़हल के फूलों को पानी में उबाल कर तैयार जूस या चाय ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से तुरंत आराम मिलता है। साथ ही शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है। 

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस पीने से खून बढ़ने के साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होने के साथ कैलोरी कम मात्रा में होती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा कच्चे चकुंदर को सलाद  के तौर पर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। 

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान

- खाने में नमक की मात्रा कम रखें। 
- सलाद, फलों को बिना नमक के खाएं। 
- ज्यादा तला-भुना व मसालेदार खाने से बचें। 
- रोजाना सुबह 30 मिनट तक योगा व एक्सरसाइज करें। 
- रात को सोने से पहले 15-20 मिनट तक सैर करें। 
- तनाव कम लें।
- समय-समय पर बीपी चैक करवाते रहे। 
 

Related News