20 APRSATURDAY2024 10:24:55 AM
Nari

गर्मी में लू से बचाएगा बेल का शरबत, जान लें बनाने का तरीका व फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Apr, 2021 10:24 AM
गर्मी में लू से बचाएगा बेल का शरबत, जान लें बनाने का तरीका व फायदे

तेज गर्मी से बचने के लिए हर किसी का मन कुछ ठंडा पीने का होता है। ऐसे में लोग खासतौर पर कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। मगर यह सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में आप बेल का शरबत पी सकती है। जी हां, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन, आयरन आदि पोषक तत्व होते हैं। यह गर्मी में लू से बचाने के साथ पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं घर पर बेल का शरबत बनाने की रेसिपी व इसके फायदे...

सामग्री

बेल (फल)- 2
चीनी- 4-5 छोटे चम्मच
काला नमक- स्वाद अनुसार
भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
पानी- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि

- सबसे पहले बेल धोकर काट लें।
- अब उसका पल्प यानी गूदा निकालें।
- एक बाउल में बेल का पल्प और इससे दोगुना पानी डालें।
- पल्प को अच्छे से मसल कर पानी के साथ मिलाएं।
- छन्नी की मदद से इसका रस निकालकर चीनी मिलाएं।
- अब इसमें ठंडा पानी या आइस क्यूब डालें। 
- नमक और जीरा मिलाकर ठंडा- ठंडा सर्व करें।

तो चलिए जानते हैं इसके फायदे...

 

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल 

इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से इससे संबंधी रोगों के होने का खतरा कम रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में बेल का शरबत जरूर शामिल करना चाहिए। 

डायबिटीज रहेगी कंट्रोल 

बेल का शरबत पीने से शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

लू से बचाव 

गर्मी से तेज धूप के संपर्क में आने से लू लगने के खतरा रहता है। ऐसे में ठंडा- ठंडा बेल का शरबत पीना बेस्ट ऑप्शन है। यह शरीर की गर्मी दूर करने के साथ लू से बचाव रखता है। शरीर में पानी की कमी पूरी होने से डिहाड्रेशन की समस्या से आराम रहता है।

PunjabKesari

मजबूत पाचन तंत्र 

इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज, डायरिया आदि पेट संबंधी समस्याओं से आराम रहता है। 

वजन घटाए

मोटापे से परेशान लोगों को अपनी डेली डाइट में बेल का शरबत शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर अधिक होने से शरीर में जमा चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलेगी। 

Related News