20 MAYMONDAY2024 6:37:51 PM
Nari

बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी Banana Smoothie, कभी नहीं भूल पाएंगे स्वाद

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 May, 2024 11:42 AM
बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी Banana Smoothie, कभी नहीं भूल पाएंगे स्वाद

केले से बनी स्मूदी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। केले को वैसे भी एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है ऐसे में इससे बनी स्मूदी का सेवन करने से आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं। इसके अलावा यह स्मूदी हड्डियों और मसल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करती है। वैसे तो बाजार में भी यह स्मूदी आसानी से मिल जाती है लेकिन आप घर में बच्चों के लिए इसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में। 

सामग्री 

केले - 2-3
दूध - 2 कप 
दही - 150 ग्राम 
शहद - 2 टेबलस्पून
वनीला एसेंस - 1/3 टेबलस्पून
बर्फ के टुकड़े - 6-7 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले केले लें और उसके छिलके उतार लें। 
2. इसके बाद एक बाउल में केले को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। 
3. अब एक मिक्सर जार लें और उसमें केले के टुकड़ों को डालें। 
4. फिर इसमें दूध और शहद डालकर ढक्कन बंद कर दें। 
5. मिक्सर को 1 मिनट तक चलाते हुए सारी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। 
6. तय समय के बाद ढक्कन खोलें और उसमें 2-3 आइस क्यूब्स डालकर फिर से ब्लेंड करें।
7. अब स्मूदी में दही और वनिला एसेंस मिलाएं और सारे चीजों को एक बार फिर से ब्लेंड कर लें। 
8. स्मूदी को ब्लेंड करने के बाद जब यह गाढ़ी हो जाए तो गिलास में डालें।
9. अब इसमें 1-2 बर्फ के टुकड़े मिलाएं। 
10. आपकी स्वाद से भरी बनाना स्मूदी बनकर तैयार है।
11. बच्चों को ठंडी-ठंडी सर्व करें।  

PunjabKesari
 
 

Related News