02 MAYTHURSDAY2024 10:07:12 AM
Nari

दूसरे दिन फिर से दुर्गा पूजा में शामिल हुई काजोल, अनुपमा-बबीता ने भी किए मां के दर्शन

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Oct, 2023 05:11 PM
दूसरे दिन फिर से दुर्गा पूजा में शामिल हुई काजोल, अनुपमा-बबीता ने भी किए मां के दर्शन

नवरात्रि के मौके पर देशभर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड  सेलेब्स भी मां के दर्शन करने पंडाल में पहुंच रहे हैं। बीते दिन कियारा अडवाणी, हेमा मालिनी, ईशा देओल समेत कई हसीनाएं पंडाल में पहुंची थी। अब वहीं दूसरे दिन काजोल अपने पूरे परिवार संग मां के दर्शन करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस के अलावा भी कई ओर बी-टाउन हसीनाएं भी पंडाल में दर्शन करने गई हैं। तो चलिए डालते हैं सबके लुक पर एक नजर....

काजोल 

काजोल ने नियॉन ग्रीन और येलो कलर की साड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने गोल्डन शिमरी ब्लाउन पहना। बालों को खुला छोड़, डॉर्क मेकअप और मैचिंग झुमकों में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थी। वहीं इस दौरान उनकी मां और बहन भी नजर आई। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी पिंक कलर की फ्लोरल एंब्रॉयडेड साड़ी में दिखी। इसके साथ उन्होंने कंट्रॉस्ट ब्लाउज पहना। मैचिंग नेकपीस, मांगटीका और बालों में हल्का सा बन बनाकर अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। वहीं काजोल की मां तनुजा ने हरे रंग की साड़ी पहनी।  लाइट मेकअप  और गले में मोतियों की माला पहन वह भी काफी प्यारी लग रही हैं। 

PunjabKesari

रुपाली गांगुली 

टीवी की अनुपमा यानी की रुपाली गांगुली भी मां की पूजा करने पंडाल में पहुंची। इस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी जिसके साथ हरे रंग का ब्लाउज पहना। माथे पर बिंदी, गले में नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और बालों में बन बनाकर रुपाली ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सुमोना चक्रवर्ती 

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती रेड कलर की साड़ी में बेहद प्यारी दिखी। माथे पर बिंदी, गले में नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, बालों में बन और डॉर्क मेकअप लुक में वह काफी प्यारी लग रही थी। 

PunjabKesari

मुनमुन दत्ता 

एक्ट्रेस मुनमुना दत्ता हरे रंग की बांधनी प्रिंट लहंगे में दिखी। मैचिंग दुपट्टा, बालों को खुला छोड़ और कानों में ईयररिंग्स डाल उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

जया बच्चन 

जया बच्चन भी दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंची। उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी जिसका बॉर्डर पिंक कलर का था। थ्री डी साड़ी में जया काफी प्यारी लग रही थी। गले में थ्री लेयर नेकलेस, माथे पर बिंदी, बालों का बन और हाथों में पोटली लिए जया ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

टीना दत्ता 

एक्ट्रेस टीना दत्ता भी दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनें। कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स, डॉर्क मेकअप, बालों को स्टाइलिश लुक देकर उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। टीना की मां भी उनके साथ नजर आई। टीना की मां ने रेड कलर की साड़ी पहनी। दोनों मां बेटी सिंपल सॉबर लुक में काफी प्यारी लग रही थी। 

PunjabKesari

रिद्धिमा पंडित 

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित भी मां के दर्शन करने पहुंची। एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी जिसका बॉर्डर सिल्वर था। गले में गोल्डन नेकपीस, डॉर्क मेकअप और बालों का बन बनाकर उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।  

PunjabKesari

अल्का याग्निक 

लेजेंडरी सिंगर अल्का याग्निक भी पंडाल में पहुंची। उन्होंने क्रीम गोल्डन कलर का शरारा सूट पहना। सूट के साथ उन्होंने रेड गोल्डन वर्क दुपट्टा लिया। हाथों में पोटली, बालों को खुला छोड़ और कानों में हैवी ईयररिंग्स पहन उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। ऑवरऑल लुक में अल्का काफी गॉर्जियस दिख रही थी।

PunjabKesari 
 

Related News