26 APRFRIDAY2024 7:22:28 AM
Nari

Hair Care Tips: मेहंदी लगाते समय ना करें ये गलतियां, फायदा नहीं होगा नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Apr, 2021 01:43 PM
Hair Care Tips: मेहंदी लगाते समय ना करें ये गलतियां, फायदा नहीं होगा नुकसान

कई लड़कियां बालों पर मेहंदी लगना पसंद करती है। यह ग्रे हेयर की परेशानी दूर करके बालों को मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे बालों का झड़ना बंद होकर जड़ों से मजबूत होते हैं। बात मेहंदी को घोलने की करें तो इसके लिए लड़कियां बहुत सी चीजों को यूज करती है। मगर कई बार मेहंदी लगाने के बाद भी बालों संबंधी समस्याएं रहती है। असल में, इसके पीछे का कारण गलत तरीके व चीजों को मेहंदी में घोलना होता है। 

 

जी हां, मेहंदी को भिगने से लेकर उसमें इंग्रेडिएंट्स डालने तक खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

मेहंदी को सही समय तक भिगोना जरूरी

मेहंदी का अच्छा कलर व पूरा लाभ उठाने के लिए इसे सही समय तक भिगोना जरूरी होता है। तभी बालों को पोषण मिलने के साथ सही रंग मिलेगा। इसके लिए इसे हमेशा 10-12 घंटे या रातभर भिगोएं। 

PunjabKesari

मेहंदी में ये चीजें ना मिलाएं

अगर आप मेंहदी में अंडा या दही मिलाती है तो अपनी इस आदत को बदल लें। दरअसल, मेहंदी के साथ इन दोनों चीजों में भी प्रोटीन होता है। ऐसे में तीनों चीजों के मिक्स होने पर प्रोटीन एकसाथ मिल जाता है। इसके कारण बालों को सही मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है। इसके लिए इन्हें मेहंदी में मिलाने से बचें। आप इसकी जगह पर आंवला, शिकाकाई, मुल्तानी मिट्टी, रीठा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल मजबूत, मुलायम व चमकदार बनेंगे।

नॉर्मल पानी में मेहंदी मिक्स ना करें

बालों का रंग अच्छा व गहरा पाने के लिए मेहंदी को नॉर्मल पानी की जगह चाय पत्ती या कॉफी का पानी यूज करें। इसके लिए कॉफी या चाय को पानी में गर्म करें। बाद में इसे ठंडा करके इस्तेमाल करें। 

नींबू का रस ना मिलाएं

मेहंदी में नींबू का रस ना मिलाएं। इसमें सिट्रिक एसिड होने से बालों के ड्राई होने की समस्या रहती है। 

PunjabKesari

किसी भी बर्तन में ना घोले मेहंदी

सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी को लोहे की कढ़ाही में मिक्स करें। इससे बालों को नेचुरल ब्लैक कलर मिलेगा। 

मेहंदी लगाने से पहले बालों पर तेल लगाने से बचें

अक्सर लड़कियां मेहंदी लगाने से पहले बालों पर तेल लगाती है। मगर पहले से ऑयली बालों पर तेल ना लगाएं। इसके अलावा ड्राई हेयर पर सिर्फ जड़ों या एक रात पहले तेल लगाएं। ताकि मेहंदी लगाने से पहले स्कैल्प तेल को सोक लें। नहीं तो बालों पर बनी ऑयली लेयर मेहंदी का रंग सही से चढ़ने में रोकती है। सही रंग पाने के लिए तेल ना लगने की ही कोशिश करें। 

PunjabKesari

Related News