01 MAYWEDNESDAY2024 10:11:42 PM
Nari

अर्पिता ने तोड़ी प्लेट्स तो भड़के यूजर्स, कहा- यही सिखाया है सलमान भाई ने तुम्हें

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 07 Dec, 2020 04:37 PM
अर्पिता ने तोड़ी प्लेट्स तो भड़के यूजर्स, कहा- यही सिखाया है सलमान भाई ने तुम्हें

एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं जिसका कारण उनकी एक वायरल वीडियो हैं। अर्पिता की एक वीडियो खूब वायरल हो रही हैं जिसमें वह रेस्टोरेंट में प्लेट्स तोड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को खुद अर्पिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई के एक रेस्टोरेंट का हैं। वीडियो में अर्पिता की सहेलियां भी दिखाई दे रही हैं।

लोगों ने लगाई अर्पिता की जमकर क्लास 

अर्पिता का वीडियो वायरल होते ही वह लोगों के निशाने पर आ गई। एक यूजर ने कहा, इतना घमंड आ गया इस भिखारन को, शर्म आनी चाहिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jasus007 (@jasus007)

एक ने लिखा, अबे इतना फालतू पैसा है तो गरीबों को दान देदो इस तरह बर्बाद मत करो
PunjabKesari

एक ने तो यह भी कहा कि यह क्या पागलपन है।

एक ने लिखा, पैसा तो बहुत हैं लेकिन इंसानियन नहीं है। इसी पैसे से किसी गरीब की मदद कर देती

एक ने तो यह तक कह दिया कि यही सिखाया है सलमान भाई ने आपको..
PunjabKesari

बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ कि किसी सेलिब्रेटी ने ऐसा किया हो। अर्पिता से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी रेस्टोंरेट में प्लेट तोड़ती हुई दिखाई दी थी। आईए देखते हैं यह वीडियो...

शिल्पा ने भी रेस्टोंरेट में तोड़ी थी प्लेट्स 

शिल्पा इस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लेट्स तोड़ रही है और इसके बाद खूब डांस कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा था, 'धोने से बचने के लिए प्लेट्स तोड़े। पार्टी में खूब एन्जॉय किया। खूब सारा खाना, एनर्जी, कंपनी और हंसी। एक परफेक्ट नाइट। प्लेटों को चकनाचूर करते हुए नेगेटिविटी को दूर करना एक ग्रेट कॉन्सेप्ट है। शिल्पा भी अपनी इस वीडियो को लेकर खूब ट्रोल हुई थी। 

बता दें कि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बेहद करीब है। अर्पिता भले ही सौतेली हैं लेकिन खान बदर्स की लाडली बहन है। इन्हें देखकर नहीं लगता कि अर्पिता इनकी सौतेली बहन है। तीनों भाई अर्पिता पर अपनी जान छिड़कते हैं। अर्पिता भले ही फिल्मी नगरी से ना जुड़ी हो लेकिन अपने भाईयों की वजह से लाइमलाइट में हमेशा रहती हैं। 

Related News