19 APRFRIDAY2024 10:19:12 PM
Nari

सुबह ब्रेकफास्ट में बनाकर पिएं Apple Shake, सारा दिन रहेंगे Energetic

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Aug, 2022 01:50 PM
सुबह ब्रेकफास्ट में बनाकर पिएं Apple Shake, सारा दिन रहेंगे Energetic

अगर दिन की शुरुआत अच्छे ब्रेकफास्ट से हो जाए तो सारा दिन और भी अच्छा जाता है। आप एप्पल शेक मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में शामिल करके अपनी दिनचर्या को और भी बेहतर बना सकते हैं। सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह आप सेबफल का शेक पीकर अपने दिन की शुरुआत और भी अच्छे से कर सकते हैं। यह ड्रिंक हैल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

दूध - 250 ग्राम
सेब - 3-4 
बादाम - 2-3
इलायची पाउडर - 2 चम्मच
चीनी - 4 चम्मच 
आइस क्यूब्स - 4-5 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप सेब को अच्छे से धोकर काट लें। 
2. फिर इसे टुकड़ों में काट लें। सेब के काटने के बाद उसके बीज निका लें। 
3. कटे हुए सेब के टुकड़े, बादाम और दूध मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें।
4. अच्छे से ग्राइंड करने के बाद उसका ढककन खोलकर उसमें दोबारा दूध और इलायची पाउडर मिलाएं। 
5. दूध और इलायची पाउडर डालने के बाद इसमें चीनी मिलाएं। 
6. चीनी अच्छे से घुल जाने के बाद शेक में आइस क्यूब्स डाल दें। 
7. तैयार किए हुए शेक को एक बार फिर से मिक्सर में डालें और एक स्मूद और क्रीमी शेक तैयार कर लें। 
8. आपका ठंडा-ठंडा एप्पल शेक बनकर तैयार है। ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News