20 APRSATURDAY2024 8:29:00 AM
Nari

Desert Special: मिनटों में बनाएं सेब की रबड़ी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Sep, 2020 11:01 AM
Desert Special: मिनटों में बनाएं सेब की रबड़ी

रात को डिनर के बाद अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन करता है तो आप सेब की रबड़ी बना सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ इसे बनाना भी काफी आसान है। चलिए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी...

सामग्री:

फुल क्रीम मिल्क - 750 मि.ली.
कटा हुआ सेब - 1 
चीनी - 3 बड़े चम्मच
बादाम - मुट्ठीभर (बारीक कटा हुआ)
काजू - मुट्ठीभर (बारीक कटा हुआ)
हरी इलायची पाउडर - चुटकीभर

PunjabKesari

बनाने की विधि

1: सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस करें।
2. एक पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें। इसे बीत-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध बर्तन के तलवे से ना लगे।
3. जब दूध आधा रह जाए तो इसमें कद्दूकस सेब डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।
4. अब इसमें चीनी डालकर थोड़ी देर पकाएं।
5. फिर इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम-काजू डालकर 1 मिनट तक पकने दें।
6. लीजिए आपकी एप्पल रबड़ी तैयार है। इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News