28 SEPSATURDAY2024 10:12:25 PM
Nari

Bigg Boss OTT 3: कपूर खानदान की लाडली भी आएगी बिग बॉस ओटीटी 3 में नज़र!

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 19 Jun, 2024 03:38 PM
Bigg Boss OTT 3: कपूर खानदान की लाडली भी आएगी बिग बॉस ओटीटी 3 में नज़र!

नारी डेस्क: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट लिस्ट से जुड़ी एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, जबसे बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 3) की अनाउंसमेंट हुई है, फैंस इस शो को देखने के लिए बेचैन हैं। आए दिन शो के बदले हुई नियम और कंटेस्टेंट्स को लेकर भी नए-नए अपडेट  सामने  आ रहे हैं। बता दे की ,अब एक खबर में खुलासा हुआ है कि शो में कपूर घर से दो काफी करीबी लोग नजर आ सकते हैं। शो बहुत जल्द शुरू होने वाला है और इसके प्रोमो ने पहले ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट जगा रखी है। इस बार शो को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करेंगे। ये पहला मौका होगा जब अनिल कपूर किसी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। अनिल कपूर पहले ही इसको लेकर अपना उत्साह जाहिर कर चुके हैं। इसके अलावा इस बार शो पर नये नियम भी लागू किए गए हैं।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर की बहन आएंगी नजर बिग बॉस ओटीटी 3

वहीं अब कुछ खबरे सामने आ रही हैं कि शो के लिए अनिल कपूर की भतीजी अंशुला कपूर को भी अप्रोच किया गया है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि अंशुला ने शो में हिस्सा लेने को लेकर खुश हैं और उन्होंने इसके लिए हां भी कह दी है। मेकर्स अंशुला के बबली नेचर की वजह से चाहते हैं कि वो इसका हिस्सा बनें। मेकर्स को लगता है कि अंशुला के बारे में लोग ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं इसलिए उन्हें उनके बारे में जानने का  इंटरेस्ट मिलेगा।

PunjabKesari

भाई अर्जुन कपूर से ली सलाह

अंशुला शो की तैयारी के लिए भाई अर्जुन कपूर से सलाह भी ले रही हैं। वहीं अनुष्का को आखिरी बार फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में देखा गया था। यह भी बताया जा रहा हैं की शो में पार्टिसिपेट लेने के लिए अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर से सलाह ले रही है। इस खबरों में कितनी सचाई है ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। फिलहाल सभी फैंस इस खबर को लेकर काफी खुश हैं और शो के जल्द  शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। 

PunjabKesari

Related News