29 APRMONDAY2024 7:55:19 PM
Nari

गोवर्धन पूजा पर लगाएं श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग, खुश हो जाएंगे बांके बिहारी

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Oct, 2022 12:17 PM
गोवर्धन पूजा पर लगाएं श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग, खुश हो जाएंगे बांके बिहारी

दिवाली के एक दिन की जाने वाली गोवर्धन पूजा इस बार दिवाली के एक दिन बाद मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में इस पूजा का बहुत ही महत्व बताया गया है। यह त्योहार प्रकृति और मनुष्य की भगवान के प्रति श्रद्धा का बहुत अच्छा उदाहरण है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगता है। साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इस बार आप भी अगर श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाने वाले हैं तो इस तरीके से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

बैंगन - 1 
फूलगोभी - 1
सेम - 1 कप 
गाजर - 1 कप 
मूली - 1 कप 
लौकी - 1 कप 
अरबी - 2
भिंडी - 1 कप 
परवल - 1 कप 
शिमला मिर्च - 1कप  
कच्चा केला - 2 
कद्दू - 1 कप 
पालक - 1 कप 
अदरक - 1 टुकड़ा 
हरी मिर्च - 2-3
मेथी - 2 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार
हींग - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
आमचूर पाउडर - 1 चम्मच 
गर्म मसाला - 1 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
हरा धनिया - 1 कप 
टमाटर - 2 
पानी - 2 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले सारी सब्जियां अच्छे से धोकर मीडियम साइज में काट लें। 
2. सब्जियां धोकर अच्छे से पानी निकाल लें। इसके बाद मूली के पत्तों को भी बारीक-बारीक मात्रा में काट लें। 
3. इसके बाद टमाटर को भी धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। टमाटर काटने के बाद हरी मिर्च भी काट लें।
4. अदरक छीलकर धोएं और कद्दूकर कर लें। साथ ही हरा धनिया धोकर बारीक-बारीक मात्रा में काट लें। 
5. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर कुछ देर करे लिए भूनें। 
6. सारे मिश्रण को अच्छे से भूनें। इसके बाद हरी मिर्च, अदरक मसाले डालकर भी अच्छे से मिक्स कर लें। 
7. अब इस मिश्रण में कटी हुई सब्जियां डालें। साथ में कच्चा केला और बैंगन काटकर भी डाल दें। 
8. सब्जियों को मिश्रण में अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। 
9. फिर सब्जियों में थोड़ा सा पानी डालें और पैन को ढक दें। 
10. सब्जियों को उबाल आने तक अच्छे से पका लें।        
11. जैसे उबाल आने लगे तो धीमी आंच पर 15-20 मिनट के लिए पकाएं। 
12. सब्जियां नर्म हो जाए तो उसमें टमाटर काटकर मिलाएं। 
13. टमाटर को सब्जियों में नर्म होने दें। इसके बाद इसमें गर्म मसाला, आमचूर पाउडर और हरा धनिया डालें।
14. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। आपका टेस्टी अन्नकूट बनकर तैयार है। पूरी के साथ श्रीकृष्ण को भोग लगाएं।   

PunjabKesari
 


 

Related News