27 APRSATURDAY2024 11:33:11 PM
Nari

टेस्टी एंड क्रिस्पी आलू कुलचा रेसिपी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Jun, 2020 11:26 AM
टेस्टी एंड क्रिस्पी आलू कुलचा रेसिपी

कुलचा अमृतसर की सबसे मशहूर डिश है। इसे दूर-दूर से लोग आकर खाते है। दिखने के साथ खाने में बेहद लजीज होता है। इसमें पनीर, आलू या किसी भी सब्जी की फिलिंग कर बनाया जाता है। हां मगर इसे बनाने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप इसे घर पर खुद ट्राई करना चाहती है तो इस रेसिपी को फॉलो कर इसे आसानी से तैयार कर इस टेस्टी एंड क्रिस्पी आलू कुलचा का मजा ले सकते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है आलू कुलचा बनाने का सही तरीका...

लोई बनाने की सामग्री

मैदा- 2 कप (250 ग्राम)
बेकिंग पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
चीनी- 2 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
बटर/घी- 100 ग्राम

Kulcha Recipe,nari

फिलिंग बनाने की सामग्री

उबले हुए आलू- 4
प्याज- 1 (बारीक कटा)
धनिया पत्ती- 4 टेबलस्पून (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
अदरक- 1 टेबलस्पून (बारीक कटा)
धनिया पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
कसूरी मेथी- 1/2 टेबलस्पून
काला नमक- 1/2 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
अमचूर पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
सूखा मैदा- 2 टेबलस्पून

विधि

- सबसे पहले एक बाउल में 200 ग्राम मैदा, चीनी, नमक बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- फिर उसमें पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
- मुलायम आटा बनाने के लिए इसमें थोड़ा बटर लगाएं।
- तैयार आटे को सूती कपड़े से कवर कर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

Amritsari Kulcha Recipe,nari

- अब फिलिंग के लिए एक बाउल में उबालें आलू डालकर मैश करें।
- अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, अदरक, कसूरी मेथी, काला नमक, सादा नमक, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा धनिया पत्ता को डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- मिक्सर में 2 टेबलस्पून सूखा मैदा डालकर अच्छे से मिलाएं। फिलिंग बनकर तैयार है।

nari

- अब कुलचा बनाने के लिए मैदे के आटे को उंगलियों की मदद 5-7 से मिनट तक मसलें।
- दोबारा से इसे गूंथ लें। ताकि आटा सॉफ्ट हो जाएं। इसमें जरूरतानुसार सूखा मैदा और बटर लगाएं।
- अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- लोई को थोड़ा बेल कर उसमें आलू का मिश्रण भरें।
- उसे अच्छे से बंद कर दे कुलचे को बेल लें।
- बेलने के बाद उसके ऊपर थोड़ा सा पानी डाल कर चारों तरफ फैलाएं।
- अब गैस पर तवा गर्म होने के लिए रखें।
- उसके बाद कुलचे को पानी वाले साइड से तवा पर रखें।
- फिर कुलचे के दूसरे साइड भी थोड़ा सा पानी और धनिया पत्ता लगा कर उसे चिपका दें।
- अब तवे को उल्टा कर कुलचे को माध्यम आंच पे पकाएं।
- एक साइड से पकने के बाद इसे चिमटे की मदद से उतारे और दूसरी तरफ से भी सेंक लें। 
- अब उसमें बटर लगाकर अपने हाथ से चारों तरफ से तोड़कर मसल दे |
- आपका टेस्टी आलू कुलचा बन कर तैयार है। इसे चने, दही, आचार व हरी चटनी के साथ सर्व करें।

aloo kulcha,nari

Related News