01 MAYWEDNESDAY2024 11:18:55 PM
Nari

Pathaan के साथ- साथ  'मन्नत' के भी हो रहे हैं चर्चे !

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Jan, 2023 04:43 PM
Pathaan के साथ- साथ  'मन्नत' के भी हो रहे हैं चर्चे !

पठान के चर्चे इस समय हर तरफ हो रहे हैं। 100 करोड़ की ओपनिंग कर फिल्म हर किसी को इंप्रैस कर रही है और बी-टाउन का हर स्टार फिल्म की तारीफें कर रहा है। किंग खान बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स हैं जो नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं और कड़ी मेहनत से उन्होंने एक मुकाम हासिल किया। आज, वह बॉलीवुड के बेशुमार अमीर एक्टर में से एक हैं। रिपोर्ट की मुताबिक, शाहरुख खान की नेट वर्थ 700 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। साल 2023 में उनकी जायदाद 5900 करोड़ रु. से भी ज्यादा की है। बॉलीवुड में इतना रूतबा बनाना सच में बडी बात है।

PunjabKesari

शाहरुख खान तो शाहरुख खान का बंगला मन्नत भी लाइमलाइट में रहता है। मन्नत से गुजरने वाला हर शख्स इसकी खूबसूरत को लेकर अट्रैक्ट होता है और मुंबई जाने वाला शख्स मन्नत के बाहर फोटोज क्लिक करवाते हैं।  यह बंगला कभी ‘विला विएना’ के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले गुजरात के पारसी किकू गांधी थे।

PunjabKesari

मन्नत की बाहर और अंदर की फोटोज अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। इनमें कई ऐसी फोटोज भी होती हैं, जो असल में शाहरुख के बंगले की होती ही नहीं, लेकिन लोग उन्हें असली मान लेते हैं। 6000 वर्ग फीट में पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने साल 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था। चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे मन्नत नाम दिया गया।

PunjabKesari

शाहरुख औऱ गौरी, इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर खुलता है। आसमान की ओर, पीछे की ओर और किनारे की ओर। बंगले में पांच बेडरूम, मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा यहां मौजूद है। इस घर को गौरी खान ने खुद ही इंटीरियर डिजाइन कर तैयार किया है। इसके लिए उन्हें 4 साल से ज्यादा का समय लग गया। हर चीज उन्होंने खुद की पसंद लगाई है। चलिए आपको कुछ तस्वीरें दिखाते 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

Related News