05 DECFRIDAY2025 10:39:28 PM
Nari

ऐश्वर्या-आराध्या की सेहत में हुआ सुधार, आइसोलेशन वार्ड में किया शिफ्ट

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 18 Jul, 2020 11:19 AM
ऐश्वर्या-आराध्या की सेहत में हुआ सुधार, आइसोलेशन वार्ड में किया शिफ्ट

बीते दिन बच्चन परिवार की बहु एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद होम क्वारंटाइन हुई ऐश्वर्या को बुखार, सांस लेने में तकलीफ और गले में दर्द की शिकायत हुई। वहीं उनकी बेटी आराध्या को भी हल्का बुखार हुआ। 

PunjabKesari

दोनों की हालत में सुधार

लेकिन अब अस्पताल से दोनों मां-बेटी को लेकर एक राहत की खबर मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों का बुखार पहले से कम है और हालत में भी सुधार है। सूत्रों के अनुसार आराध्या का बुखार अब उतर चुका है तो वहीं ऐश्वर्या का बुखार कम हो गया है। ऐश्वर्या के गले में इंफेक्शन के चलते सर्दी-खांसी बढ़ गई थी जो दवाइयों से कम हो गई है। 

PunjabKesari

आइसोलेशन वाॅर्ड में किया गया भर्ती 

ऐश्वर्या और अराध्या को नानावटी अस्पताल के आइसोलेशन वाॅर्ड में रखा गया है। वहीं अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन भी उसी अस्पताल के एक अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। बता दें बीते शनिवार को बिग बी और अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

PunjabKesari 

वहीं बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें जया बच्चन को छोड़कर आराध्या और ऐश्वर्या की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया था। लेकिन बीते दिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Related News